एक्सप्लोरर

IPL2017: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के सामने अब किंग्स इलेवन की चुनौती

IPL2017: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के सामने अब किंग्स इलेवन की चुनौती


इंदौर: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के कप्तान स्टीवन स्मिथ की शानदार फॉर्म से आईपीएल दस का आगाज जीत के साथ किया. पुणे सुपरजाइंट की अगला मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब से होगा जो नए कप्तान ग्लेन मैक्सवेल की अगुवाई में पिछले दो सालों के लचर प्रदर्शन को भुलाकर नई शुरूआत करने के लिये तैयार है. 


 


स्मिथ की नाबाद 84 रन की पारी, अंजिक्य रहाणे के अर्धशतक और लेग स्पिनर इमरान ताहिर की शानदार गेंदबाजी से पुणे सुपरजाइंट ने पुणे में कल आखिरी ओवर तक चले अपने पहले मैच में मुंबई इंडियन्स को सात विकेट से हराया. पुणे की टीम इस बार काफी संतुलित नजर आ रही है और उसका लक्ष्य अब अपना विजय अभियान जारी रखना है. किंग्स इलेवन भी हालांकि अच्छी शुरूआत करने के लिये प्रतिबद्ध है. 


 


पिछले कुछ सालों से उतार चढ़ाव से गुजरने के बाद इस बार किंग्स इलेवन ने भी संतुलित टीम तैयार की है. मुरली विजय के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बावजूद उसके पास छोटे प्रारूप के धाकड़ बल्लेबाज मौजूद हैं जबकि गेंदबाजी विभाग में घरेलू पिचों पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज हैं. मैक्सवेल को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. उन्हें कप्तानी का खास अनुभव नहीं है लेकिन वह समय समय पर इयोन मोर्गन, डेरेन सैमी और हाशिम अमला से मदद ले सकते हैं. 


 


किंग्स इलेवन की बल्लेबाजी मजबूत है जिसमें विदेशी खिलाड़ियों में मैक्सवेल के अलावा शान मार्श, मार्टिन गुप्टिल, मोर्गन और डेविड मिलर जैसे सीमित ओवरों के धुरंधर शामिल हैं. ऐसे में अंतिम एकादश में चयन वीरेंद्र सहवाग और टीम प्रबंधन के उनके अन्य साथियों के लिये सबसे बड़ा सरदर्द होगा. मार्श और गुप्टिल हालांकि अभी चोट से उबरे हैं और संभवत: उन्हें कल अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया जाएगा. 


 


किंग्स इलेवन का स्पिन विभाग जरूर कमजोर लगता है जिसकी अगुवाई अक्षर पटेल करेंगे. पटेल हालांकि किफायती गेंदबाजी करने में माहिर हैं और वह बीच के ओवरों में केसी करियप्पा के साथ मिलकर अच्छी भूमिका निभा सकते हैं. जहां तक सुपरजाइंट का सवाल है तो वह मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलने वाली टीम में एक बदलाव कर सकता है. गेंदबाजी का आगाज करने वाले अशोक डिंडा ने इस मैच में चार ओवर में 57 रन लुटाये थे. उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में 30 रन दिये थे जो आईपीएल में 20वें ओवर में सर्वाधिक रन नया रिकार्ड है. 


 


उनका स्थान लेने के लिये टीम के पास शादरुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और ईश्वर पांडे के रूप में तीन उपयोगी भारतीय तेज गेंदबाज हैं. सुपरजाइंट इमरान ताहिर से फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगा जिन्होंने पिछले मैच में 28 रन देकर तीन विकेट लिये थे. रजत भाटिया और एडम जंपा ने भी उनका अच्छा साथ दिया था लेकिन बेन स्टोक्स को अपनी गेंदों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. बल्लेबाजी में शीर्ष क्रम में रहाणे और स्मिथ की फार्म टीम का मजबूत पहलू है. मध्यक्रम में स्टोक्स और महेंद्र सिंह धोनी की भूमिका भी अहम होगी. स्टोक्स ने पहले मैच में 21 रन बनाये जबकि धोनी 12 रन बनाकर नाबाद रहे थे. मैच शाम चार बजे से शुरू होगा.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को...
सौरव गांगुली और वाइफ डोना की जान को खतरा, लेटर में लिखा- पूरे परिवार को
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget