एक्सप्लोरर

ईशान किशन पर मुंबई इंडियंस ने 6.2 करोड़ रुपये में लगाया था दांव, आरसीबी के खिलाफ किया कमाल

ईशान किशन 2016 अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की अगुवाई कर चुके हैं. इस खिलाड़ी के नाम झारखंड की तरफ से एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है.

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के दसवें मुकाबले में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा रोमांचक मैच देखने को मिला. ईशान किशन की 99 रन के चलते मुंबई इंडियंस 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी पांच ओवरों में 89 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में ले जाने में कामयाब रही. मुंबई इंडियंस को हालांकि सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन ईशान किशन इस मैच में टीम की हार के बावजूद हीरो बनकर उभरे.

ईशान किशन जब बल्लेबाजी करने उतरे उस वक्त मुंबई ने बेहद ही मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ओवर तीसरे ओवर में ही 16 रन पर दो विकेट गंवा दिए. ईशान ने संभलकर खेलना शुरू किया और एक छोर को पूरी तरह से संभाल लिया. 11.2 ओवर में 78 पर चार विकेट गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस मुकाबले में पूरी तरह से बाहर हो चुकी थी.

लेकिन इसके बाद पोलार्ड ने किशन ने वो कर दिखाया जो ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था. आखिरी 5 ओवरों में मुंबई को जीत के लिए 90 रन की जरूरत थी. इन दोनों खिलाड़ियों ने 89 रन बनाकर स्कोर को टाई कर दिया. ईशान किशन हालांकि 19वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाने के बाद पांचवी बॉल पर आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए. ईशान ने 58 गेंद में 99 रन की पारी खेली जिसमें 9 छक्के शामिल रहे.

झारखंड से आते हैं ईशान किशन

इस मुकाबले के बाद मुंबई की हार के बावजूद ईशान किशन चर्चा का विषय बने हुए हैं. 22 साल का यह खिलाड़ी झारखंड से आता है और बचपन से ही वह अपने हीरो महेंद्र सिंह धोनी की राह पर चलते हुए बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग का जिम्मा भी संभालते आ रहा है.

ईशान किशन पहली बार चर्चा में तब आए जब 2016 अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया. ईशान किशन इस टूर्नामेंट में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए और उन्होंने 6 पारियों में 73 रन ही बनाए. हालांकि ईशान की अगुवाई में टीम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही.

लेकिन अगले रणजी सीजन में ईशान किशन की किस्मत बदल गई. ईशान 2016-17 के रणजी सीजन में झारखंड की तरफ से 799 रन बनाने में कामयाब रहे. इतना ही नहीं उन्होंने झारखंड की तरफ से खेलते हुए दिल्ली के खिलाफ 273 रन की पारी खेली जो आज भी इस राज्य के किसी खिलाड़ी का इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.

2017 में आईपीएल में हुई एंट्री

अच्छे रणजी सीजन का फायदा ईशान किशन को आईपीएल में हुआ. 2017 में गुजरात लॉयंस ने किशन को खरीदा. ईशान ने निचले क्रम में बड़े हिट लगाकर सभी टीमों का ध्यान खुद की तरफ खींच लिया.

2018 के सीजन के लिए लगी बोली में ईशान किशन बड़ा चेहरा बनकर उभरे. मुंबई इंडियंस ने किशन को 6.2 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा. 2018 आईपीएल में ईशान की शुरुआत को अच्छी रही. लेकिन टूर्नामेंट के बीच में ही उनका फॉर्म खराब हो गया. ईशान ने हालांकि कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 21 गेंद में 62 रन की पारी खेली. इस पारी में कुलदीप यादव के खिलाफ उन्होंने लगातार चार छक्के भी लगाए.

ईशान किशन ने टूर्नामेंट में करीब 150 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए. 2019 के सीजन में वह मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा बन गए. ईशान किशन अब तक आईपीएल के 38 मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 794 रन बनाए हैं. किशन ने आईपीएल में चार अर्धशतक और 43 छक्के लगाए हैं.

IPL 2020 MI vs RCB Highlights: सिर्फ एक रन से जीत और शतक चूक गए ईशान किशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget