एक्सप्लोरर

IPL 2020 MI vs RCB Highlights: सिर्फ एक रन से जीत और शतक चूक गए ईशान किशन

IPL 2020 MI vs RCB Highlights: मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच मैच में रोमांच की सारी सीमाएं पार हो गईं. युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एक रन से ना सिर्फ अपना शतक चूके बल्कि यही एक रन सुपर ओवर का अंतर सुपर ओवर में मुंबई की हार की वजह बन गयाय

IPL 2020 MI vs RCB Highlights: रॉयल चैंलेंजर्स बैंग्लोर और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 के 10वें मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिली. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. बेहद ही मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के बावजूद आखिरी 5 ओवर में 89 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचाया दिया. मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर में कामयाब नहीं मिली और आरसीबी टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाब रही. हार के बावजूद ईशान किशन 99 रन की पारी खेलकर इस मैच के हीरो साबित हुए.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर की शुरुआत बेहद ही शानदार रही. एरॉच फिंग ने टूर्नामेंट में अपनी पहली फिफ्टी लगाई. हालांकि फिंच ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वह 8वें ओवर में 52 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली इस मैच में भी नाकाम रहे. कोरहली ने सिर्फ तीन रन बनाए.

दो विकेट गिरन के बाद पडिकल ने डिविलियर्स के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. पडिकल ने 40 गेंदों में 54 रन की पारी खेली और टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया. डिविलियर्स ने अंत में मैच का पासा ही पलट दिया. डिविलिय्रस ने 24 गेंद में 55 रन की नाबाद पारी खेली. एबीडी को शिवम दुबे का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 10 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 27 रन बनाए. इस तरह से बैंग्लोर की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाने में कामयाब रही. मुंबई के लिए बोल्ट ने दो और चाहर ने एक विकेट लिया.

मुंबई की शुरुआत रही खराब

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही. कप्तान रोहित शर्मा महज 8 रन बनाकर दूसरे ओवर में ही वॉशिगटन सुंदर का शिकार बन गए. इसुरु उदाना ने सूर्यकूमार यादव (0) को आउट कर अपना पहला आईपीएल विकेट लिया. क्विंटन डी कॉक (14) को आउट कर युजवेंद्र चहल ने अपना खाता खोला और बैंग्लोर का स्कोर 39/3 कर दिया.

10 ओवर में मुंबई ने तीन विकेट खोकर 63 रन ही बनाए थे. यहां से उसे जीतने के लिए 60 गेंदों पर 139 रनों जरूरत थी. युवा बल्लेबाज किशन एक छोर से तेजी से स्कोरबोर्ड चला रहे थे. उन्होंने ही मुबंई के जहाज को संभाले रखा हुआ था. दूसरे छोर से उन्हें हार्दिक पांड्या (15) का साथ नहीं मिला जिन्हें लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने आउट किया.

हार्दिक के जाने के बाद पोलार्ड मैदान पर आ गए. पोलार्ड और किशन ने पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की. आखिरी के पांच ओवरों में मुंबई को जीत के लिए 90 रनों की जरूरत थी. 16वें ओवर में मुंबई ने 10 रन बटोरे. 17वें ओवर में पवन नेगी ने पोलार्ड का कैच छोड़ दिया. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने भी पोलार्ड का कैच छोड़ दिया. एडम जाम्पा के इस ओवर में पोलार्ड ने तीन छक्के और एक चौके सहित 27 रन बटोरे.

आखिरी दो ओवरों में मुंबई को जीतने के लिए 31 रनों की जरूरत थी और आखिरी ओवर में 19 रन बनाने थे. मुंबई 18 रन ही बना पाई इसलिए मैच सुपर ओवर में गया. मुंबई के लिए ईशान किशन (99 रन, 58 गेंद, 2 चौके और 9 छक्के) और केरन पोलार्ड (नाबाद 60 रन, 24 गेंद, 5 छक्के और 3 चौके) की पारी खेली

सुपर ओवर में आरसीबी ने मारी बाजी

सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस की तरफ से हार्दिक पांड्या और किरण पोलार्ड बल्लेबाजी करने उतरे. विराट ने युवा गेंदबाज नवदीत सैनी पर भरोसा जताया. सैनी ने पहली तीन गेंदों पर सिर्फ दो रन दिए. चौथी गेंद पर पोलार्ड ने चौका लगाया और पांचवी गेंद पर अपना विकेट गंवा दिए. आखिरी गेंद पर सिर्फ एक रन आाया. इस तरह से मुंबई की टीम सुपर ओवर में सिर्फ सात रन बना पाई.

रोहित शर्मा ने बुमराह को सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए बुलाया. बुमराह ने शुरुआती तीन गेंदों में दो रन देकर बैंग्लोर की मुश्किलें बढ़ाने की कोशिशें की. लेकिन डिविलियर्स ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर मैच का रुख आरसीबी की तरफ कर लिया. आखिरी दो गेंदों पर दो रन बनाकर आरसीबी ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

IPL 2020: सुपर ओवर में जसप्रीत बुमराह पहली बार नाकाम हुए, रिकॉर्ड रहा है बेहद ही शानदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget