एक्सप्लोरर

IPL 2020: RCB के गेंदबाज नवदीप सैनी के जूतों पर आखिर ऐसा क्या लिखा था?

IPL 2020: नवदीप सैनी के जूतों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सैनी के जूते पर एक खास मैसेज लिखा हुआ था.

शनिवार को आईपीएल सीजन 13 में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच टक्कर देखने को मिली. इस मैच में आरसीबी ने राजस्थान की टीम को 8 विकेट से मात दी. आरसीबी की गेंदबाजी मैच में बेहद शानदार रही और उसने राजस्थान की टीम को 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाने दिए. लेकिन मैच के दौरान आरसीबी के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी अपनी गेंदबाजी की बजाए जूतों की वजह से चर्चा में आ गए हैं.

नवदीप सैनी ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज राहुव तेवतिया को बीमर मारी जो तेवतिया के गले में लगी, जिसके कारण वो गिर गए. सैनी तुरंत उनके पास पहुंचे. सैनी जब तेवतिया के पास पहुंचे तो उनके जूते टीवी कैमरा पर आ गए. सैनी के जूतों पर मैसेज लिखा था, "बकवास बंद, तेज गेंद डाल."

हालांकि तेवतिया पर सैनी की बीमर का कोई असर नहीं हुआ. तेवतिया तुरंत अपने पैरों पर खड़े हुए और अगली दो गेंदों पर दो छक्के मारे.

क्रिकेट में यह पहली बार नहीं है कि इस तरह का मैसेज दिखा है. आस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क को दिसंबर-2019 में पाकिस्तान के खिलाफ इसी तरह के संदेश का रिस्ट बैंड पहने देखा गया था.

बेंगलोर ने इस मैच में राजस्थान को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 154 रनों पर रोक दिया और फिर कप्तान विराट कोहली के नाबाद 72 रनों की मदद से जीत हासिल की.

आरसीबी की टीम को इस जीत का फायदा प्वाइंट्स टेबल में भी हुआ है. विराट कोहली की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. आरसीबी ने अपने शुरुआती चार में से तीन मैचों में जीत दर्ज की है.

IPL 2020: KKR पर मिली जीत से अय्यर की खुशी का ठिकाना नहीं, कही यह बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget