एक्सप्लोरर

RPSvsDD: करूण नायर के अर्धशतक की मदद से दिल्ली ने बनाए 168 रन


RPSvsDD: करूण नायर के अर्धशतक की मदद से दिल्ली ने बनाए 168 रन

नई दिल्ली: करूण नायर(64 रन) के आईपीएल 10 के पहले अर्धशतक की मदद से दिल्ली ने पुणे के सामने रखा 169 रनों का सम्मानजनक स्कोर. दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर प्लेऑफ पहुंचने का ज़रूरी मुकाबला खेल रही पुणे की टीम दिल्ली के बल्लेबाज़ों पर अंकुश लगाने में कामयाब रही. दिल्ली के लिए करूण नायर ने अर्धशतक तो लगाया लेकिन अंतिम ओवरों में टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज़ फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सका. अब मैच का पूरा दारोमदार पुणे के बल्लेबाज़ों पर है. 


दिल्ली के कप्तान ज़हीर खान ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. करूण नायर के साथ संजू सैमसन पारी की शुरूआत करने पहुंचे लेकिन पहले ही ओवर में एक खराब रन लेने की कोशिश में शून्य के स्कोर पर रन-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन के विकेट के बाद बल्लेबाज़ी करने आए पिछले मैच के हीरो श्रेयस अय्यर का बल्ला आज नहीं चला और वो महज़ 3 रन बनाकर उनादकट का पहला शिकार बन बैठे. 


9 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद करूण नायर और रिषभ पंत ने दिल्ली की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाज़ों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की अहम साझेदारी हुई. लेकिन 22 गेंदों पर 36 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद रिषभ पंत एडम ज़म्पा की गेंद पर आउट हो गए. 


पंत के विकेट के बाद भी करूण नायर ने एक छोर संभाले रखा. इसके बाद करूण ने मार्लोन सैमुएल्स के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया और फिर सैमुएल्स, डेन क्रिस्चयन की गेंद पर 27 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. 


सैमुएल्स के बाद पहले कोरी एंडरसन(3 रन) और फिर कमिंस(11 रन) भी जल्दी वापस लौट गए. करूण नायर ने अपना अर्धशतक तो पूरा किया लेकिन अंतिम ओवरों में वो टीम को बड़ा स्कोर देने में नाकामयाब नज़र आए. नायर ने 45 गेंदों पर 9 चौको के साथ 64 रनों की पारी खेली. अंतिम ओवरों में पुणे ने दमदार वापसी करते हुए दिल्ली को महज़ 168 रनों पर रोक दिया. 


पुणे के लिए जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में 29 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए. वहीं स्टोक्स ने एक लाजवाब कैच के साथ 4 ओवरों में 31 रन खर्च 2 विकेट चटकाए. वाशिंगटन सुंदर, ज़म्पा और क्रिस्चयन के खाते में भी 1-1 विकेट आया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget