एक्सप्लोरर

IPL 2019 CSK vs MI: फाइनल में दो विकेट लेने के साथ ही चेन्नई के इमरान ताहिर ने जीता ‘पर्पल कैप’

IPL, CSK vs MI FINAL: राजस्थान के श्रेयस गोपाल चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के खलील अहमद पांचवें स्थान पर रहे. गोपाल के हिस्से 14 मैचों में 20 विकेट आए हैं, तो वहीं खलील ने नौ मैचों में 19 विकेट लिए हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के लेग स्पिनर इमरान ताहिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और इसी वजह से उन्हें पर्पल कैप से नवाजा गया. आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दी जाती है. ताहिर ने इस सीजन 17 मैचों की 17 पारियों में कुल 26 विकेट लिए. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर चार विकेट रहा. ताहिर ने इस सीजन 431 रन खर्च किए. दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के कागिसो रबाडा रहे जिन्होंने 12 मैचों में 368 रन देकर कुल 25 विकेट अपने नाम किए. रबाडा को चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका लौटना पड़ा और इसी कारण वो तीन मैच नहीं खेल पाए. जिसकी वजह से ताहिर को हमवतन रबाडा को पीछे करने का मौका मिला. ताहिर ने फाइनल में भी दो विकेट लिए. रबाडा का इस सीजन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर चार विकेट रहा. तीसरे स्थान पर चेन्नई के ही दीपक चाहर रहे. फाइनल में तीन विकेट लेने वाले चाहर ने इस सीजन 17 मैचों में कुल 22 विकेट अपने नाम किए. राजस्थान के श्रेयस गोपाल चौथे और सनराइजर्स हैदराबाद के खलील अहमद पांचवें स्थान पर रहे. गोपाल के हिस्से 14 मैचों में 20 विकेट आए हैं, तो वहीं खलील ने नौ मैचों में 19 विकेट लिए हैं. आपको बता दें कि रविवार रात हैदराबाद में हुआ आईपीएल का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए. बाद में डेढ़ सौ रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम आखिरी गेंद पर एक रन से हार गई. दरअसल आखिरी ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए नौ रनों की ज़रूरत थी. मुंबई के कप्तान ने 20वें ओवर में लसिथ मलिंगा को गेंद थमा दी. इससे पहले वो काफी महंगे साबित हुए थे, बावजूद इसके उन्होंने आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाज़ी की. यहां देखें फाइनल ओवर का रोमांच... पहली पांच गेंदो पर शेन वॉटसन के रन आउट के साथ उन्होंने महज़ सात रन दिए. आखिरी गेंद पर चेन्नई को जीत के लिए दो रन चाहिए थे, लेकिन मलिंगा ने शार्दुल ठाकुर को एलबीडब्ल्यू आउट कर मैच एक रन से अपने नाम कर लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget