एक्सप्लोरर

CAA को लेकर हो रहे विरोध के बावजूद कोलकाता में IPL नीलामी का किया जाएगा आयोजन

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के कारण पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है और इनमें से एक सबसे प्रभावी इलाका पश्चिम बंगाल है जहां कोलकाता में 19 दिसंबर से आईपीएल की नीलामी होने वाली है.

साल 2020 में होने वाले आईपीएल के 13वें सीजन को लेकर कोलकाता में 19 दिसंबर से नीलामी की शुरूआत होने वाली है. लेकिन नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए पहले ये कहा जा रहा था कि फ्रेंचाइजी को इस बात पर ध्यान देना होगा लेकिन अब ये साफ हो गया है कि विरोध के बावजूद भी कोलकाता में ही इस नीलामी का आयोजन किया जाएगा. नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के कारण पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है और इनमें से एक सबसे प्रभावी इलाका पश्चिम बंगाल है. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले संस्करण की नीलामी 72 घंटों के भीतर कोलकाता में होनी हैं ऐसे में फ्रेंचाइजियां शहर पर नजरें रखी हुई हैं. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह बहुत जाहिर सी बात है कि हर कोई स्थिति को जानना चाहता है क्योंकि वहां राज्य में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. अधिकारी ने कहा, "ज्याद घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन हां, वहां क्या हो रहा है इस पर नजर रखी जा रही है. नीलामी गुरुवार को होनी है और आज वहां रैली निकाली गई, हमें लगातार स्थिति पर नजर रखनी होगी." विरोध के चलते शहर के कई हिस्से-माल्दा, मुर्शिदाबाद, हावड़ा, नार्थ 24 प्रगांड़ और साउथ 24 प्रांगड़ के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. वहीं राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 दिसंबर को अपनी पार्टी के सीनियर नेताओं की बैठक बुलाई है ताकि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर रणनीति बनाई जाए. एक दूसरे फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने बताया है कि नीलामी में आने वाले अधिकतर सदस्य मंगलवार को कोलकाता पहुंच रहे हैं और 20 दिसंबर को वहां से वापसी करेंगे. इसलिए इस स्थिति में हालात पर नजर रखने की जरूरत है. अधिकारी ने कहा, "अधिकतर मालिक 18 दिसंबर को वहां पहुंच रहे हैं और 19 दिसंबर को वापसी कर रहे हैं, जबकि बाकी के सदस्य एक दिन बाद लौट रहे हैं और कल शहर में पहुंचेंगे. ऐसे में हालात पर नजर रखी जा रही है." एक और फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने कहा कि बीसीसीआई की तरफ से सुरक्षा पुख्ता करने को कोई अपील नहीं की गई है ऐसे में देखो और इंतजार करो की नीति अपनाई जा रही है. अधिकारी ने कहा, "हम लगातार नजर बनाए रखे हुए हैं, लेकिन हमने अभी तक नीलामी स्थल की सुरक्षा को पुख्ता करने की अपील नहीं की है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?
विजय हजारे ट्रॉफी में होगी रोहित शर्मा की वापसी, जानें कितने मैच खेलेंगे?
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कहा- 'मानी तो खुलेंगे रास्ते'
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, रामलीला मैदान में रैली को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
GRAP लागू, दूध-दही, गैस और शराब महंगी, बैंक-Fastag के नए नियम, आज 1 नवंबर से बहुत कुछ बदला
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
ऑस्ट्रेलिया की हार से बदले सारे समीकरण, जानें WTC फाइनल में कैसे जाएगी टीम इंडिया?
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
पॉलिटिकल व्यूज की वजह से प्रकाश राज के हाथ से निकली फिल्में, पत्नी बोलीं- वो निडर शख्स हैं
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन का होगा विस्तार, 89 KM लंबा होगा कॉरिडोर
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
CJP की दिवाली पार्टी में पहुंचे विपक्ष के नेता, अभिजीत दीपके, सौरव दास से क्या बोलीं सुप्रिया सुले?
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
शेरवानी पहन बिन बुलाए शादी में घुसा फॉरेनर, डीजे पर मचाया तहलका
Embed widget