एक्सप्लोरर

IPL Auction 2020: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली, सभी फ्रेंचाइजी पैसों की बारिश करने को तैयार

आईपीएल 2020 के लिए ऑक्शन आज कोलकाता में आयोजित किया जाएगा. ये ऑक्शन दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरु होगी.

IPL Auction 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी गुरुवार को होगी, जिसमें कुल 338 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां दांव खेलेंगी. इन 338 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया है, जिसमें से 186 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 143 विदेशी. तीन खिलाड़ी एसोसिएट सदस्यों के हैं. अगर फ्रेंचाइजियों के पास मौजूद रकम की बात करें तो किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स मोटी रकम लेकर नीलामी में जा रही हैं.

पंजाब के पास 42.70 करोड़ रुपये हैं जिनको लेकर वो नीलामी में जाएगी. इन पैसों से टीम अपनी खाली नौ जगहों को भरने की कोशिश करेगी. वहीं दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स 35.65 करोड़ की रकम के साथ नीलामी में हिस्सा लेगी और उसका ध्यान 11 खिलाड़ियों को भरने पर होगा.

दिल्ली कैपिटल्स के पास 11 खिलाड़ियों की जगह है जिन्हें खरीदने के लिए वह 27.85 करोड़ रुपये लेकर जा रही है. विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 12 खिलाड़ियों की खाली जगह लेकर नीलामी में जा रही जिन्हें खरीदने के लिए उसके पास 27.90 करोड़ रुपये हैं.

मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस सात खिलाड़ियों के लिए नीलामी में उतरेगी. उसके बटुए में 13.05 करोड़ रुपये हैं. इसी तरह चेन्नई सुपर किंग्स की नजरें अपनी टीम में पांच खिलाड़ियों की पूर्ती करनी पर है जिसके लिए उसके पास 14.60 करोड़ रुपये हैं.

राजस्थान ने इस साल कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज किया है. यह टीम 11 खिलाड़ियों की पूर्ति के लिए 28.90 करोड़ रुपये लेकर उतरेगी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के पास 17 करोड़ रुपये हैं जिनसे वो सात खिलाड़ियों को खरीदना चाहेगी.

सात विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी वेस प्राइज दो करोड़ रुपये रखी है. इनमें पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श, ग्लैन मैक्सवेल, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.

इसी साल कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से रिलीज कर दिए गए रोबिन उथप्पा इकलौते ऐसे भारतीय हैं, जिन्होंने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये रखी है. इतनी ही बेस प्राइस रखने वाले विदेशी खिलाड़ियों में इयोन मोर्गन, जेसन रॉय, क्रिस वोक्स, एडम जाम्पा, शॉन मार्श, डेविड विले, केन रिचर्डसन और काइल एबोट हैं.

पीयूष चावला, युसूफ पठान और जयदेव उनादकट को भी उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है. अगामी नीलामी में इन सभी ने अपनी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखी है. विदेशी मूल के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों में से नौ ऐसे खिलाड़ी हैं जो 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आएंगे, जबकि 20 ने अपनी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखी है। 16 खिलाड़ियों ने 75 लाख और 69 खिलाड़ियों ने 50 लाख रुपये बेस प्राइस रखी है.

कोलकाता से खेलते हुए रनों की बारिश करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज क्रिस लिन ने भाी अपनी बेस प्राइज दो करोड़ रुपये रखी है. लिन पर बाकी फ्रेंचाइजियां की नजरें होंगी, इसी कारण इस बात की पूरी संभावना है कि वह मोटी कमाई कर लौटें.

भारत के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में बेहतरीन शतकीय पारी खेलने वाले विंडीज के शिमरन हेटमायेर भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget