एक्सप्लोरर

IPL 2025: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पसंद नहीं आई वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना, 14 साल के क्रिकेटर को दी ये सलाह

IPL 2025: छोटी उम्र में आकर आईपीएल में धमाल मचाने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान सचिन तेंदुलकर से होने पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ का बयान आया है. उन्हें ये पसंद नहीं आया.

वैभव सूर्यवंशी को जब राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रूपये में चुना तब वह सिर्फ अपनी छोटी उम्र के कारण सुर्ख़ियों में थे, उनका खेल लोगों ने देखा नहीं था. लेकिन जब उन्होंने IPL 2025 में विस्फोटक बल्लेबाजी दिखाई तो लोग उनकी तुलना सचिन तेंदुलकर से करने लगे. सचिन ने छोटी उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. लेकिन ये तुलना ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी स्टीव वॉ को अच्छी नहीं लगी. उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी की तुलना सचिन से नहीं की जा सकती.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक था. इससे पहले उन्होंने जब डेब्यू किया तो पहली ही गेंद पर छक्का भी जड़ा था. मात्र 14 साल के इस खिलाड़ी की निडर बल्लेबाजी ने करोड़ों फैंस को अपना दिवाना बनाया, तभी तो उनकी तुलना महान सचिन से की जाने लगी.

स्टीव वॉ को पसंद नहीं आई ये तुलना

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान कहा, "मेरे अनुसार आप किसी भी क्रिकेटर की तुलना सचिन तेंदुलकर से नहीं कर सकते. एक 18 वर्षीय प्लेयर ऑस्ट्रेलिया में जाकर पर्थ में शतक जड़ रहा है. पर्थ को दुनिया की सबसे कठिन और अनोखी पिच कहा जाता है, यहां ज्यादातर प्लेयर्स खेलने के लिए संघर्ष करते हैं. पर्थ में सेंचुरी जड़ना आसान नहीं है, ये हैरान करने वाली बात है. सचिन तेंदुलकर जैसे प्लेयर आपको बहुत कम देखने को मिलते हैं."

हालांकि स्टीव वॉ ने वैभव सूर्यवंशी के टेलेंट की भी तारीफ़ की. उन्होंने माना कि कोई इतना छोटा क्रिकेटर आईपीएल में शतक बनाएगा, उन्होंने सोचा भी नहीं था. उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि 14 साल का प्लेयर आईपीएल में सेंचुरी मारेगा. ये सोच से परे था. मैं 14 साल की उम्र में खुद को रखूं तो सफल होने के बारे में सोच भी नहीं सकता."

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की वैभव सूर्यवंशी को सलाह

स्टीव ने वैभव सूर्यवंशी को एक ख़ास सलाह भी दी, उनके अनुसार वैभव के लिए चुनौती होगी कि वो अपने अच्छे प्रदर्शन को आगे भी जारी रख पाए. उन्होंने कहा, "क्या वैभव अगले सीजन में भी इसी फ्रीडम और उत्साह के साथ खेल पाएगा, जैसे IPL 2025 में खेला. यह उनके लिए चुनौती होगी. वह मानसिक रूप से मजबूत प्लेयर है, उसके पास प्रतिभा भी है. आप इस तरह के प्लेयर को सफल होते देखना चाहते हो. ये क्रिकेट और मेरे लिए एक शानदार स्टोरी है."

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैच खेले. उन्होंने 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए. इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget