एक्सप्लोरर

LSG vs MI: चोटिल Mayank Yadav को Boom Boom Bumrah से मिली जबरदस्त टिप्स! फैंस हुए दीवाने

IPL 2024: 30 अप्रैल को LSG और MI अपना 10वां मैच खेलने के लिए मैदान में उतरे. मैच में जसप्रीत बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला. लेकिन मैच खत्म होने के बाद बुमराह के अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया.

Bumrah gives tips to Mayank Yadav: आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के लिए 10वां मैच था. यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में मुंबई ने लखनऊ के सामने बेहद कम रनों का टारगेट रखा था. सुपर जायंट्स को यह टारगेट हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई. इस मैच में मयंक यादव की चोट के बाद वापसी हुई. लेकिन मैच के बीच में ही फिटनेस समस्या के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा.

लखनऊ और मुंबई के बीच खेले गए इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर शानदार जज्बा दिखाया. उन्होंने अपने दिल छू लेने वाले व्यवहार से क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया.

बुमराह ने मयंक को दिए अहम टिप्स
असली नजारा मैच के बाद देखने को मिला. जसप्रीत बुमराह LSG के तेज गेंदबाज यश ठाकुर से बात कर रहे थे, तभी मयंक वापस मैदान पर आ गए. इसके बाद MI के धाकड़ गेंदबाज और भारतीय टीम के स्टार जसप्रीत बुमराह ने मयंक को कुछ अहम गेंदबाजी के टिप्स दिए, जिसकी फैंस ने जमकर सराहना की.

मयंक यादव फिर हुए चोटिल
युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपने पहले तीन मैचों में धूम मचा दी थी. लखनऊ सुपर जायंट्स के इस तेज गेंदबाज ने दो मैचों में तीन-तीन विकेट लिए थे. लेकिन सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आने से पहले लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की थी. जिसके बाद उन्हें कुछ मैचों से बाहर होना पड़ा.

मयंक मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी तो कर पाए, लेकिन फिर से चोटिल हो गए. ऐसा माना जा रहा है कि 3.1 ओवर फेंकने के बाद उन्हें उनकी पुरानी चोट फिर से उबर आई. मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के हे़ड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, "ऐसा लग रहा है कि उन्हें उसी जगह पर दर्द हो रहा है. उनका रिहैबिलिटेशन बिल्कुल सही रहा है, उन्होंने पिछले हफ्ते बिना किसी दर्द के गेंदबाजी की थी और वह अच्छी स्थिति में दिख रहे थे. लेकिन हम कल स्कैन करवाएंगे और पता लगाएंगे."

यह भी पढ़ें: LSG vs MI: तीसरे अंपायर के फैसले ने मचाया बवाल, आउट हुए Ayush Badoni, भड़के जस्टिन लैंगर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget