एक्सप्लोरर

IPL 2023: गुजरात ने 6 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा था खिलाड़ी, सिर्फ एक मैच में दिया मौका

Indian Premier League: इस सीजन में अभी तक गतविजेता गुजरात टाइटंस की टीम ने 7 मुकाबले खेले हैं, लेकिन उनमें से किसी भी एक में युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में अभी तक गुजरात टाइटंस (GT) का मैदान पर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें टीम ने बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया है. इस सीजन गुजरात की टीम का हिस्सा बनने वाले तेज गेंदबाज शिवम मावी को अभी तक टीम ने एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला है. इस सीजन के मिनी ऑक्शन के दौरान शिवम मावी को गुजरात ने 6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था.

जिस समय गुजरात टाइटंस की टीम ने शिवम मावी को अपना हिस्सा बनाया था तो सभी को उम्मीद थी कि वह मोहम्मद शमी के साथ टीम के लिए तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. हालांकि अभी तक ऐसा होते हुए नहीं दिखा और शिवम मावी को एक भी मैच में टीम ने खेलने का मौका नहीं दिया है. शिवम को अपनी टीम में शामिल करने के लिए चेन्नई, कोलकाता और राजस्थान की टीम ने भी ऑक्शन के दौरान अपनी दिलचस्पी को दिखाया था.

अभी तक गुजरात की तरफ से इस सीजन में मोहम्मद शमी लगातार मुख्य तेज गेंदबाज के तौर पर खेलते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें उनका साथ मोहित शर्मा, जोसुआ लिटिल या फिर अल्जारी जोसेफ ने दिया है. लेकिन इस बात की उम्मीद की जा सकती है सीजन के दूसरे हाफ में शमी को कुछ मैचों में आराम देकर शिवम मावी को उनकी जगह पर शामिल किया जा सकता है.

अब तक ऐसा रहा है शिवम मावी का अंतरराष्ट्रीय करियर

शिवम मावी के करियर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने साल 2023 जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. मावी अब तक 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 17.57 के औसत से 6 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.78 का रहा है. वहीं आईपीएल में शिवम अब तक 32 मुकाबले खेलने के बाद 31.40 के औसत से कुल 30 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

 

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: एक ओवर में 31 रन देने वाले यश दयाल से क्या उठ गया हार्दिक पांड्या का भरोसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget