एक्सप्लोरर

IPL 2023: प्लेयर्स की चोट से कप्तान रोहित शर्मा परेशान, आईपीएल में खिलाड़ियों के ब्रेक लेने पर दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया के चोटिल हो रहे खिलाड़ियों को लेकर काफी परेशान हैं. वहीं उन्होंने आईपीएल में प्लेयर्स के ब्रेक लेने पर भी बड़ा बयान दिया है.

Rohit Sharma on Players Injury: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है. वहीं इस लीग से पहले कई भारतीय खिलाड़ी चोटिल हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं. चोटिल खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर तक के नाम शामिल हैं. वहीं प्लेयर्स की इंजरी और आईपीएल में उनके ब्रेक को लेकर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी परेशान हैं. उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि यह सब अब फ्रेंचाइजी पर निर्भर है.

रोहित ने प्लेयर्स की चोट पर दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारतीय प्लेयर्स के चोट से काफी परेशान हैं. वहीं उन्होंने आईपीएल में प्लेयर्स के ब्रेक को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘यह सब अब फ्रेंचाइजी पर निर्भर है.  वे अब उनके मालिक हैं.  हमने टीमों को कुछ संकेत दिए हैं लेकिन दिन के अंत में यह फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है. वह सभी वयस्क हैं उन्हें अपने शरीर की देखभाल करनी है. अगर उन्हें लगता है कि यह कुछ ज्यादा हो रहा है तो वे इसके बारे में बात कर सकते हैं और एक या दो मैचों के लिए ब्रेक ले सकते हैं. पर मुझे संदेह है कि ऐसा होगा’. रोहित शर्मा ने यह बयान भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों वनडे सीरीज में 2-1 से हार के बाद आया है.

ऑस्ट्रेलिया ने जीती वनडे सीरीज
वहीं आपको बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कंगारूओं ने 2-1 से अपना कब्जा जमा लिया है. बुधवार को खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 21 रनों से मात दी. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यह श्रृंख्ला अपने नाम की. तीसरे मुकाबले में कंगारू स्पिनर एडम जैम्पा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए थे.

यह भी पढ़ें:

Cricket Story: क्रिकेट इतिहास का वह मैच जब दक्षिण अफ्रीका को 11/11/11 को 11:11 पर चाहिए थे 111 रन, पढ़ें दिलचस्प कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल
कुलदीप यादव ने लिए 8 विकेट, इंग्लैंड में जमकर मचा रहे धमाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget