एक्सप्लोरर

MI vs GT: क्या अर्जुन तेंदुलकर को बैक करेगी मुंबई इंडियंस? एक ओवर में 31 रन लुटाने के बाद टीम में मिलेगी जगह, जानिए

Arjun Tendulkar: पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 3 ओवर में 48 रन खर्च किए थे और उन्हें सिर्फ एक सफलता मिली थी. अब क्या अगले मैच में उन्हें जगह मिलेगी या नहीं, ये सवाल है.

MI vs GT, Arjun Tendulkar: मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने 16 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच के ज़रिए आईपीएल डेब्यू किया था. जब से लेकर अब तक वो कुल तीन मैच खेल चुके हैं. पंजाब के खिलाफ खेले गए अपने तीसरे और आखिरी मैच में अर्जुन काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 3 ओवर में 16 की इकॉनमी से 48 रन खर्च किए थे. इस मैच में उन्होंने अपने एक ओवर में 31 रन खर्च किए थे. अर्जुन मुंबई की ओर से एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन खर्च करने वाले दूसरे गेंदबाज़ भी बने.

क्या अर्जुन को बैक करेगी मुंबई? क्या नहीं हैं टीम के पास विकल्प

मुंबई इंडियंस अपना अगला मैच आज (25 अप्रैल) गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी. इस मैच में की प्लेइंग इलेवन में अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया जाएगा या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा. इतना मंहगा साबित होने के बाद टीम अर्जुन को बैक करेगी या नहीं, ये देखने वाली बात होगी. बता दें कि गुजरात टाइटंस के यश दयाल ने भी एक ओवर में 31 रन खर्च किए थे. इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था. 

वहीं मुंबई के पास विकल्पों की बात करें तो टीम में रिले मेरेडिथ मौजूद हैं, जिन्होंने अब तक सीज़न में 3 मैच खेले हैं. इन मैचों में रिले मेरेडिथ ने 21.40 की औसत से 5 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.17 की रही है. ऐसे में अर्जुन की जगह रिले मेरेडिथ को टीम में शामिल किया जा सकता है. अर्जुन ने अब तक मुंबई की टीम में बतौर गेंदबाज़ ही किरदार अदा किया है. 

पहले मैच से अब तक ऐसा रहा प्रदर्शन, हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर में बने थे हीरो

केकेआर के खिलाफ खेले गए अपने डेब्यू मैच में अर्जुन ने 2 ओवर में 17 रन खर्च किए थे. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने आखिरी ओवर में 20 रन डिफेंड कर टीम को 14 रनों से मैच जीतने में मदद की थी. हालांकि तीसरे मैच में वो मंहगे साबित हुए. 

स्विंग के साथ डाल सकते हैं सटीक यॉर्कर्स 

बता दें कि अर्जुन शुरुआती ओवर्स में नई गेंद के साथ स्विंग कराने की काबिलियत रखते हैं, जबकि आखिरी के ओवर्स में वो सटीक यॉर्कर्स डाल सकते हैं. ऐसे में वो टीम के लिए अगले मैच में उपयोगी साबित हो सकते हैं. अब देखना होगा कि उन्हें अगले में मौका मिलता है या नहीं. 

 

ये भी पढ़ें...

GT vs MI: सूर्यकुमार यादव से लेकर शुभमन गिल तक, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नज़रें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
रिंकू सिंह OUT, वैभव सूर्यवंशी IN... ZIM के खिलाफ पहले T20 के लिए पूर्व क्रिकेटर ने चुनी भारत की प्लेइंग XI
जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
Jantar Mantar Student Protest: 'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
'यूथ देश का भविष्य... सरकार पर...' छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले क्रिकेटर शिखर धवन
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget