एक्सप्लोरर

IPL 2023: अनुज रावत ने विकेटकीपिंग में दिखाया धोनी की तरह जादू, अश्विन को बेहतरीन तरीके से किया रन आउट

RR vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 112 रनों की बड़ी जीत दर्ज की. आरसीबी की तरफ से मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला.

Indian Premier League 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को एकतरफा मुकाबले में 112 रनों से मात दी. 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मुकाबले में 28 रन पर ही अपनी आधी टीम गंवा दी थी. यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर मुकाबले में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे, जबकि कप्तान संजू सैमसन भी सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए.

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के विकेटकीपर अनुज रावत ने अपनी प्रतिभा से सभी को महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखाई. अनुज ने रविचंद्रन अश्विन को बिना विकेट की तरफ देखे ही रन आउट कर उन्हें पवेलियन भेजने का काम किया. अनुज ने मोहम्मद सिराज के थ्रो को पकड़ने के साथ सीधे अपने अंदाज से उसे विकेट की तरफ मोड़ दिया.

गेंद सीधे जाकर विकेट पर लगी और अश्विन को रन आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा. अनुज अपने इस करतब से सभी को महेंद्र सिंह धोनी की झलक दिखा दी. इस रन आउट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस अनुज रावत की तारीफ भी कर रहे हैं.

आरसीबी के लिए बल्ले से फाफ और मैक्सवेल ने तो गेंद से पर्नेल और सिराज ने दिखाया कमाल

इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. आरसीबी की तरफ से कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने 55 और ग्लेन मैक्सवेल ने 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अंतिम ओवरों में बल्लेबाजी के लिए अनुज रावत ने सिर्फ 11 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए. इससे आरसीबी 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 171 के स्कोर पर पहुंचने में कामयाब रही. इसके बाद गेंदबाजी में आरसीबी के लिए वेन पर्नेल ने 3 जबकि माइकल ब्रेसवेल और कर्ण शर्मा ने भी 2-2 विकेट हासिल किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget