एक्सप्लोरर

IPL Auction: बीसीसीआई का ऑक्शन डेट बदलने से इंकार, नीलामी में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ सकता है विदेशी स्टाफ

IPL 2023 Auction: बीसीसीआई ने आईपीएल की ऑक्शन तारीख बदलने से इंकार किया है. आईपीएल के आगामी सत्र के लिए 23 दिसंबर को कोच्चि में खिलाड़ियों की नीलामी होगी.

Indian Premier League 2023 Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजीज के ऑक्शन डेट बढ़ाने के अनुरोध को खारिज कर दिया है. हाल ही में आईपीएल मे शामिल फ्रेंचाइजीज ने क्रिसमस को देखते हुए बीसीसीआई से आईपीएल 2023 की ऑक्शन डेट बढ़ाने की गुजारिश की थी. इनका कहना था कि क्रिसमस नजदीक होने की वजह से विदेशी स्टाफ आईपीएल नीलामी में शामिल नहीं हो पाएगा. हालांकि बोर्ड विदेशी स्टाफ को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए नीलामी में जुड़ने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए 23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन कोच्चि में होगा. 

वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ सकता है विदेश स्टाफ

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, हम जानते हैं यह सभी लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल होने जा रहा है. इसलिए पहले 16 दिसंबर नीलामी की डेट तय की गई थी. लेकिन बाद में ऑक्शन डेट 23 दिसंबर पर सहमति बनी. यह विदेशी स्टाफ के लिए थोड़ा मुश्किल होगा. लेकिन हमारे यहां भी दीवाली से पहले और बाद में मैच होते हैं. इसलिए सबको मैनेज करना होगा. अधिकारी ने आगे कहा, हम नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी की बैठक में वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के लिए विचार करेंगे. यदि सभी सहमत हैं तो मुझे इसकी अनुमति नहीं देने का कोई कारण नहीं दिखता. 

नीलामी की तिथि में बदलाव नहीं

फ्रेंचाइजीज के अनुरोध के बावजूद बीसीसीआई ने ऑक्शन डेट बदलने से इंकार किया. ज्यादातर फ्रेंचाइजीज का कहना था कि 23 दिसंबर क्रिसमस के नजदीक है. बीसीसीआई के अधिकारी के मुताबिक फेंचाइजीज के इस अनुरोध को खारिज कर दिया गया था. उन्होंने आगे कहा, हम समझते हैं कि कुछ फ्रेंचाइजी के अधिकारी क्रिसमस की छुट्टियों पर होंगे. लेकिन तारीख बदलने की संभावना नहीं है. तारीख बदलने का मतलब होगा सब कुछ फिर से करना. वहीं अगर देखा जाए तो आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजीज के पास ज्यादातर विदेशी स्टाफ है. 

यह भी पढ़ें:

B'day Special: पिता चाहते थे आर्मी ऑफिसर बने रवींद्र जडेजा, लेकिन 'रॉकस्टार' ने मां का सपना पूरा किया

B'day Special: जसप्रीत बुमराह में जॉन राइट को नजर आई थी चिंगारी, जिन्हें लसिथ मलिंगा ने यॉर्कर किंग बना दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह
ईशान किशन ने रचा इतिहास, किंग कोहली वाली खास लिस्ट में बनाई जगह

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget