एक्सप्लोरर

भारत में होगा IPL 2022 का आयोजन, 10 टीमें लेंगी हिस्सा और खेले जाएंगे कुल 74 मैच

IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीज़न का आयोजन भारत में ही होगा. BCCI सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी.

Indian Premier League 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अगला सीज़न भारत में ही खेला जाएगा. BCCI सचिव जय शाह ने इसकी जानकारी दी. इसके अलावा शाह ने दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद का भी स्वागत किया. बता दें कि कोरोना महामारी के कारण आईपीएल 2020 का पूरा सीज़न और आईपीएल 2021 के 31 मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए थे. 

नई टीमों के आने से लीग और रोमांचक होगी- जय शाह

चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान जय शाह ने कहा, "मुझे पता है कि आप सभी CSK को चेपॉक में खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वह पल दूर नहीं है और आईपीएल का 15वां सीजन भारत में होगा और नई टीमों के शामिल होने से यह और अधिक रोमांचक होगा."

उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास आईपीएल के लिए एक बड़ी नीलामी होने वाली है, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि नए संयोजन में खिलाड़ी और टीम कैसे दिखती हैं."

IPL 2022 में खेले जाएंगे कुल 74 मैच

गौरतलब है कि BCCI ने पहले ही साफ कर दिया है कि आईपीएल 2022 में कुल 74 मैच होंगे. इससे पहले आठ टीमों के बीच हुए आईपीएल 2021 में कुल 60 मैच खेले गए थे. ऐसे में पहले के मुकाबले अगले सीजन में 14 मैच ज्यादा होंगे. 

आईपीएल 2022 में भी प्रत्येक टीम लीग के दौरान 14 मैच खेलेगी, जिसमें सात मैच घर में और सात मैच घर से दूर होंगे. प्रत्येक टीम के लिए मैचों की संख्या में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

IPL 2022 में दो नई टीमें होंगी शामिल

पिछले महीने RPSG ग्रुप और CVC कैपिटल ने दो नई आईपीएल फ्रेंचाइजी के स्वामित्व अधिकार हासिल किए थे. RPSG ग्रुप ने लखनऊ स्थित फ्रेंचाइजी को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा. वहीं CVC कैपिटल ने अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी 5,166 करोड़ रुपये में खरीदी. 2011 के बाद यह पहला मौका होगा, जब लीग में 10 टीमें खेलती हुई नजर आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget