एक्सप्लोरर

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स ने कुमार संगाकारा को दी ये अहम जिम्मेदारी

कुमार संगाकारा ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, "मुझे रॉयल्स के साथ जुड़कर खुशी हो रही है और मैं नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं. मैं इस टीम को मजबूती प्रदान करने लिए पूरे मन से काम करूंगा."

आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा को लीग के आगामी सीजन के लिए अपना क्रिकेट निदेशक नियुक्त करने का ऐलान किया. एमसीसी के मौजूदा प्रेसिडेंट संगाकारा पर रॉयल्स फ्रेंचाइजी के सम्पूर्ण क्रिकेट इकोसिस्टम पर नजर रखने की जिम्म्मेदारी होगी. इसमें कोचिंग स्ट्रक्चर, ऑक्शन प्लांस, टीम स्ट्रेटेजी, टैलेंड डिस्कवरी एवं डेवलपमेंट इत्यादि शामिल हैं. साथ ही संगकारा पर नागपुर में रॉयल्स अकादमी के विकास की भी जिम्मेदारी होगी.

संगाकारा ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, "मुझे रॉयल्स के साथ जुड़कर खुशी हो रही है और मैं नई चुनौतियों के लिए तैयार हूं. मैं इस टीम को मजबूती प्रदान करने लिए पूरे मन से काम करूंगा."

उन्होंने आगे कहा कि विश्व की प्रमुख प्रतियोगिता में एक फ्रेंचाइजी की क्रिकेट रणनीति तैयार करने साथ इस आईपीएल टीम की भविष्य की सफलता की नींव तैयार करने के लिये विकास कार्यक्रमों और क्रिकेट के बुनियादी ढांचे का निर्माण करना ऐसा मौका है जिसने वास्तव में मुझे प्रेरित किया.

इस नियुक्ति पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि संगाकारा के पास अपार अनुभव है और वह आधुनिक क्रिकेट को भी अच्छी तरह समझते हैं. सर्वकालिक महान विकेटकीपरों में से एक के साथ काम करना गौरव का पल होगा.

बता दें कि संगाकारा भी आईपीएल में खूब खेले हैं. श्रीलंका के लिए संगाकारा ने 28 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. उनका करियर 16 साल का रहा था और इस दौरान उनका टेस्ट औसत बीते 46 साल में सभी बल्लेबाजों से बेहतर था.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: केविन पीटरसन ने इंग्लैंड को भेजा राहुल द्रविड़ का ई-मेल, कहा- इससे इंग्लिश ओपनरों को भारत में मिलेगी कामयाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget