एक्सप्लोरर

IPL 2021: चेन्नई के खिलाफ हार से निराश हैं इयोन मोर्गन, मैच के बाद बताया कहां हुई गलती

CSK vs KKR: चेन्नई के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने बताया कि आखिर टीम से कहां चूक हुई.

KKR vs CSK: आईपीएल 2021 के 15वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हरा दिया. इस सीजन में केकेआर की यह लगातार तीसरी है. चेन्नई के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े में खेले गए मैच में हार के बाद कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन ने माना कि शुरू में जल्दी विकेट गिर जाने से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. 

मोर्गन ने मैच के बाद कहा, "क्रिकेट क्या कमाल का खेल है. एक समय मैंने जीत की सभी उम्मीदें छोड़ दी थीं, लेकिन आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक और पैट कमिंस ने शानदार बल्लेबाजी कर हमारी वापसी कराई. मुझे तो मैच में इतनी दूर तक आने की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी."

उन्होंने आगे कहा, "यह मैच काफी उतार-चढ़ाव से भरा हुआ था. गेंदबाजी में पावर प्ले के दौरान हम आगे थे. लेकिन बाद में थोड़ी ढीली गेंदबाजी हुई और चेन्नई ने 200 से ज्यादा रन बनाए. फिर हमारी खराब शुरुआत हुई. लेकिन मैं इस बात से खुश हूं कि हमारे लोअर-मिडिल ऑर्डर ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर हमें मैच में बनाए रखा."

चेन्नई की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और उसके छह अंक हो गए हैं और वो प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. कोलकाता को चार मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है. टीम के दो अंक है और वह छठे नंबर पर है. 

वहीं इयोन मोर्गन ने आंद्रे रसेल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, "आंद्रे रसल के बारे में क्या कहना. सबको पता है कि जब वह अपनी लय में होते हैं, तो वह इस टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक खिलाड़ी बन जाते हैं."

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 220 रनों का विशाल स्कोर बनाया और फिर कोलकाता को 19.1 ओवरों में 202 रनों पर ऑलआउट कर दिया. कोलकाता को 2012 के बाद से इस मैदान पर अब तक एक भी जीत नहीं मिली है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
ग्राउंड स्टाफ की मेहनत को ऋषभ पंत का सलाम, स्टोरी शेयर कर जीता दिल
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
दुनिया में सिर्फ 5 गेंदबाज कर पाए ऐसा, लिस्ट में कोई भारतीय नहीं
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget