एक्सप्लोरर

IPL 2021: DC के अक्षर पटेल ने कहा- 'सुपर ओवर डालने के लिए खुद की थी कप्तान पंत से बात'

अक्षर ने कहा कि कोरोना होने के बाद क्वॉरंटीन के समय उन्होंने किसी भी तरह के नेगेटिव विचार को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उन्होंने साथ ही कहा कि दिल्ली के उनके साथी खिलाड़ी लगातार फोन पर उनका हौसला बढ़ाते रहे जिस से उन्हें इस मुश्किल समय से बाहर आने में काफी मदद मिली.

दिल्ली कैपिटल्स ने कल हैदराबाद को सुपर ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने सुपर ओवर में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन के खिलाफ कसी हुयी गेंदबाजी करते हुए मात्र सात रन दिए. मैच के बाद अक्षर ने बताया कि सुपर ओवर डालने के लिए उन्होंने खुद टीम मैनजमेंट से बात की थी. 

मैच के बाद अक्षर ने बताया, "सुपर ओवर से पहले मैं ड्रेसिंग रूम में इसी बारे में सोच रहा था कि इस पिच पर स्पिनर बेहद कारगर साबित हो सकता है. जब मैं बाहर आया तो कोच पोंटिंग और मैनजमेंट के अन्य सदस्य हैदराबाद के लेफ्ट-राइट बैटिंग कॉम्बिनेशन को देखते हुए तेज गेंदबाज आवेश खान से सुपर ओवर डलवाने पर विचार कर रहे थे." उन्होंने बताया, "उसके बाद जैसे ही हम मैदान में प्रवेश कर रहे थे, मैं कप्तान ऋषभ पंत के पास गया और उनसे कहा कि मैं भी ये ओवर डाल सकता हूं. ऋषभ ने इस बारे में कोच पोंटिंग से बात की और अंतिम पलों में ये तय हुआ कि सुपर ओवर मैं डालूंगा."

कोरोना होने से पहले भी कर रहा था अच्छी गेंदबाजी 

अक्षर ने कहा, "कोरोना होने से पहले से मैं अच्छी गेंदबाजी कर रहा था. मैंने पहले टेस्ट मैच और उसके बाद टी 20 मुकाबलों में भी अच्छी गेंदबाजी की थी. इस मैच में में उसी कॉन्फ़िडेन्स के साथ उतरा था." साथ ही उन्होंने कहा, "मुझे कोरोना होने के बावजूद मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा था. कोविड के चलते मैं बीस दिन तक मैदान से दूर रहा. हां इसकी वजह से मैं थोड़ा फ़्रस्ट्रेट जरूर था लेकिन मैं इसको अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देना चाहता था."

क्वॉरंटीन के समय के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अक्षर ने कहा, "मैं जब क्वॉरंटीन था उस दौरान दिल्ली की टीम के मेरे साथी खिलाड़ी मेरे साथ लगातार फोन पर बात करते रहते थे. इसलिए मैं हमेशा केवल सकारात्मक बातों के बारे में ही सोच रहा था. मैंने बिलकुल भी इस बारे में नहीं सोचा कि मैं कैसे अपनी लय में वापसी करुंगा, या कोरोना के चलते मेरी गेंदबाजी और बल्लेबाजी पर असर तो नहीं पड़ेगा. मैंने अपने खेल की बेसिक बातों पर ध्यान दिया, नेट्स पर समय बिताया और इन चार दिनों में वापिस अपनी लय पा ली. इसके बाद मैं शारीरिक और मानसिक तौर पर मुकाबले के लिए तैयार था."

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: लंबे समय बाद एक साथ नजर आए धोनी और विराट, फैंस को भाया दोनों का अंदाज

IPL 2021: DC के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा- कोरोना महामारी के दौर में आईपीएल ला सकता हैं चेहरों पर मुस्कान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget