एक्सप्लोरर

IPL SRH Predicted XI against CSK: इस गेंदबाज को खिला सकती है सनराइजर्स हैदराबाद

इस मैच में हैदराबाद तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह सिद्धार्थ कौल को खिला सकती है. खलील अहमद पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी. अबू धाबी में एक धीमी पिच पर हैदराबाद के गेंदबाज दिल्ली के बल्लेबाजों  को परेशान करने में सफल रहे. इस पिच ने राशिद खान की बहुत मदद की जिन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे. सनराइजर्स हैदराबाद आज दुबई के मैदान में चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेंगी. चेन्नई ने अपने पिछले दो मुकाबले हारे हैं. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद अपनी टीम में एक बदलाव कर सकती है.

आइये जानते हैं सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11:

डेविड वार्नर (कप्तान): डेविड वार्नर अच्छी शुरुआत करने में सफल रहे हैं, लेकिन वह अपनी पारी आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं. चेन्नई पर जीत के लिए इस ओपनर बल्लेबाज को कम से कम 10-12 ओवर बल्लेबाजी करने की जरूरत है.

जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर): जॉनी बेयरस्टो जबरदस्त फॉर्म में हैं और दुबई की पिच पर वह घातक हो सकते हैं. उन्होंने पिछले तीन मैचों में दो बार अर्धशतक जड़ा है.

मनीष पांडे: टॉप आर्डर के बल्लेबाज इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन रहे हैं. हैदराबाद के लिए नंबर तीन पर वह उपयुक्त बल्लेबाज हैं.

केन विलियमसन: पहले दो मैच में बाहर बैठने वाले विलियमसन ने पिछले मैच में शानदार वापसी की है. उनकी वापसी से हैदराबाद का मध्यक्रम मजबूत हुआ है.

प्रियम गर्ग: पिछले तीन मैचों में प्रियम गर्ग को सिर्फ एक बार ही बल्लेबाजी करने का मौका मिला है. उम्मीद है कि वह टीम में बने रहेंगे.

अब्दुल समद: जम्मू-कश्मीर के इस युवा बल्लेबाज ने पहले ही मैच में अच्छी शुरुआत की है. बिग हिटर के रूप में मशहूर समद हैदराबाद के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं.

CSK vs SRH: ऐसी हो सकती है चेन्नई और हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रेडिक्शन

अभिषेक शर्मा: अभिषेक शर्मा बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावी रहे हैं. हैदराबाद के लिए इस सीजन में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

राशिद खान: इस गेंदबाज को कोई भी कप्तान अपनी टीम में रखना चाहेगा. निश्चित रूप से चेन्नई के बल्लेबाजों को अपनी गुगली से परेशान कर सकते हैं.

भुवनेश्वर कुमार: भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से काफी प्रभावी रहे हैं लेकिन अभी भी डेथ ओवरों में संघर्ष कर रहे हैं.

सिद्धार्थ कौल: इस मैच में हैदराबाद तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह कौल को खिला सकती है. खलील अहमद पिछले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे.

टी नटराजन: यह गेंदबाज इस सीजन की खोज है और उनके प्रभावी बाउंसर निश्चित रूप से शेन वॉटसन और फाफ डु प्लेसिस को चुनौती देंगे.

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), मनीष पांडे, केन विलियमसन, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, टी नटराजन

CSK vs SRH: ड्वेन ब्रावो और अंबाती रायडू की होगी वापसी, ऐसी हो सकती है चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेइंग 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget