एक्सप्लोरर

RR vs MI: राजस्थान की कसी हुई गेंदबाज़ी में फंसे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़, बनाए 161 रन

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुरू से ही अपने नेतृत्वकौशल का अच्छा परिचय दिया. उन्होंने गेंदबाजी में अच्छे बदलाव किए और गोपाल ने तीसरे ओवर में ही रोहित शर्मा (पांच) को अपनी ही गेंद पर कैच करके अपने कप्तान की रणनीति को सही साबित भी किया.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 के 36वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 162 रनों का लक्ष्य दिया है. मुंबई की ओर से डी कॉक (65) और सूर्यकुमार यादव (34) के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन यादव के आउट होने के बाद विकेट गिरने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि मुंबई इंडियंस निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन ही बना पाई. डी कॉक (47 गेंदों पर 65 रन) ने शुरुआती 14 ओवरों में जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने सूर्यकुमार यादव (33 गेंदों पर 34 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 97 रन जोड़े. रॉयल्स की तरफ से लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल (21 रन देकर दो विकेट), जोफ्रा आर्चर (22 रन देकर एक विकेट) और स्टुअर्ट बिन्नी (तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट) ने किफायती गेंदबाजी की. इन तीनों ने मिलकर 11 ओवर में 62 रन दिए और चार विकेट लिए. आर्चर ने अगर तीन कैच नहीं छोड़े होते तो मुंबई की स्थिति नाजुक हो सकती थी. डी कॉक तब छह रन पर थे तब आर्चर उनका कैच नहीं ले पाए. इसके बाद उन्होंने जयदेव उनदकट की गेंदों पर हार्दिक पंड्या (15 गेंदों पर 23 रन) के दो कैच टपकाए. रॉयल्स के नए कप्तान स्टीव स्मिथ ने शुरू से ही अपने नेतृत्वकौशल का अच्छा परिचय दिया. उन्होंने गेंदबाजी में अच्छे बदलाव किए और गोपाल ने तीसरे ओवर में ही रोहित शर्मा (पांच) को अपनी ही गेंद पर कैच करके अपने कप्तान की रणनीति को सही साबित भी किया. मुंबई का स्कोर तीन ओवर के बाद एक विकेट पर 13 रन था. इसके बाद धवल कुलकर्णी जब अपना दूसरा ओवर करने के लिये आए तो डी कॉक ने उन पर लगातार तीन चौके और एक छक्का जड़कर रन गति तेज की. उन्होंने 34 गेंदों पर इस सीज़न का अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया. सूर्यकुमार को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा. वह तीसरे ओवर में क्रीज पर आ गए थे, लेकिन रियान प्रयाग पर जमाये गए छक्के के अलावा उनके नाम पर कोई बड़ा शॉट नहीं रहा. बिन्नी ने उन्हें डीप स्क्वायर लेग पर आउट कराकर यह साझेदारी तोड़ी. गोपाल ने अगले ओवर में डी कॉक की पारी का अंत किया जिन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए. मुंबई के बिग हिटर्स के लिए क्रीज पर उतरने का यह सही समय था. अब हार्दिक और कीरोन पोलार्ड क्रीज पर थे. उनदकट ने धीमी ऑफ कटर पर पोलार्ड (दस) को बोल्ड कर दिया. आर्चर ने हार्दिक को जीवनदान दिए, लेकिन यॉर्कर पर उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट करके इसकी भरपाई की. बेन कटिंग (नाबाद 13) ने आर्चर की आखिरी गेंद छह रन के लिए भेजी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी, नोट कर लीजिए तारीख

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget