एक्सप्लोरर

IPL 2019, RCB vs SRH: सीजन-12 के आखिरी मैच में बैंगलोर को मिली 4 विकेट से जीत, हैदराबाद की बढ़ीं मुश्किलें

आईपीएल 2019 में हार के साथ शुरुआत करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सीजन-12 के अपने आखिरी मैच में हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर जीत के साथ अंत किया.

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के 54वें मैच में रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया. बैंगलोर के हाथों मिली इस हार से हैदराबाद की प्लेऑफ में जाने की स्थिति को और भी मुश्किल हो गई है.

हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियम्सन (नाबाद 70) की टिकाऊ पारी के दम पर बेंगलोर के सामने 176 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा जिसे मेजबान टीम ने चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया है.

यह हैदराबाद का भी लीग दौर का आखिरी मैच था. उसके 14 मैचों में छह जीत और आठ हार के साथ 12 अंक हैं. अब प्लेऑफ में जाने के लिए हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स की हार की दुआ करनी होगी.

बेंगलोर की इस विजयी विदाई की हीरो शिमरेन हेटमायेर और गुरकीरत सिंह रहे. इन दोनों ने टीम को बेहद खराब स्थिति में बाहर निकालते हुए चौथे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी की. हेटमायेर ने 47 गेंदों पर चार चौके और आठ छक्कों की मदद से 75 रन बनाए. गुरकीरत ने 48 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए.

अंत में हालांकि इन दोनों के आउट होने से बेंगलोर की चिंता बढ़ गई थी लेकिन उमेश यादव (नाबाद 9) ने आखिरी ओवर में दो चौके मार अपनी टीम को जीत दिलाई.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेंगलोर को अच्छी शुरुआत तो नहीं मिली. उसने 20 के कुल स्कोर तक पार्थिव पटेल (0), विराट कोहली (16) और एबी डिविलियर्स (1) के विकेट खो दिए थे.

अब तक बेंगलोर संकट में थी, लेकिन इस सीजन में शुरुआती मौकों में विफल रहने वाले हेटमायेर ने इस आखिरी मौके को पूरी तरह से भुनाया. उन्होंने इस मैच में बेहतरीन अर्द्धशतक लगाया. दूसरे छोर से उन्हें गुरकीरत का अच्छा साथ मिला.

हेटमायेर ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मार अपना अर्द्धशतक पूरा किया. गुरकीरत ने भी 16वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगा अपने पचास रन पूरे किए.

इन दोनों के रहते बेंगलोर की जीत की राह पर आसानी से बढ़ रही थी, लेकिन राशिद खान ने हेटमायेर और खलील अहमद ने गुरकीरत को आउट कर मैच में रोमांच ला दिया. खलील ने वॉशिंगटन सुंदर (0) को भी पवेलियन में भेज बेंगलोर की मुश्किलों को और बढ़ा दिया.

आखिरी ओवर में बेंगलोर को जीत के लिए छह रनों की दरकार थी. उमेश ने मोहम्मद नबी की शुरुआती दो गेंदों पर दो चौके मार बेंगलोर को इस सीजन की पांचवीं जीत दिलाई. बेंगलोर ने सीजन का अंत 13 मैचों में पांच जीत और आठ हार से मिले 10 अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर रहते हुए किया.

हैदराबाद के लिए खलील ने तीन, भुवनेश्वर ने दो और राशिद ने एक विकेट लिए.

इससे पहले, आठवें ओवर में मैदान पर कदम रखने वाले विलियम्सन ने विकटों के गिरते सिलसिले के बीच एक छोर संभाले रखा और शानदार अर्द्धशतक पारी खेल हैदराबाद टीम को निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 175 रनों का मजबूत स्कोर दिया.

उन्होंने अपनी पारी में 43 गेंदों का सामना किया, और पांच चौके व चार छक्के जड़े. विलियम्सन ने आखिरी ओवर में 28 रन जोड़े. बेंगलोर के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए. नवदीप सैनी के हिस्से दो विकेट आए.

हैदराबाद की सालमी जोड़ी ऋद्धिमान साहा और मार्टिन गुप्टिल ने तेज शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 46 रन टांगे. 11 गेंदों में चार चौकों की मदद से 20 रन बनाने वाले साहा के विकेट के साथ इस साझेदारी का अंत सैनी ने किया.

गुप्टिल की पारी पर ब्रेक ऑफ स्पिनर सुंदर ने लगाया. सुंदर ने किवी बल्लेबाज को 60 के कुल स्कोर पर कोहली के हाथों कैच कराया. गुप्टिल ने 23 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 30 रन बनाए. पिछले मैच के हीरो मनीष पांडे नौ रन ही बना सके. वह 61 के कुल योग पर सुंदर का दूसरा शिकार बने.

विजय शंकर अच्छा खेल रहे थे. हैदराबाद को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होने लगी थी, तभी सुंदर ने शंकर को कोलिन डी ग्रांडहोम की मदद से पवेलियन में बैठा दिया. शंकर ने 18 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 27 रनों की पारी खेली.

युसूफ पठान सिर्फ तीन रन बनाकर युजवेंद्र चहल का शिकार बने. मोहम्मद नबी और राशिद खान भी जल्दी पवेलियन लौट लिए. दोनों ने क्रमश: चार और एक रन बनाया.

यहां से विलियम्सन ने तेजी दिखाई. आखिरी पांच ओवरों में मेहमान टीम ने तीन विकेट खोते हुए 53 रन जुटाए.

सुंदर और सैनी के अलावा बेंगलोर के लिए चहल और कुलवंत खेजरोलिया ने एक-एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget