एक्सप्लोरर

RCB vs RR TOSS: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, बैंगलोर को दिया बल्लेबाज़ी का न्योता

IPL 2019, RCB vs RR TOSS: इस मुकाबले के बाद राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ भी विश्व कप की तैयारियों के लिए अपने देश ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे. ऐसे में आगे की उनकी राह और भी मुश्किल भरी होगी. स्टीव की कप्तानी में राजस्थान ने पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 में आज मुकाबला है विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और स्टीव स्मिथ की राजस्थान रॉयल्स के बीच. बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. इस सीज़न में दोनों टीमों की ये दूसरी भिड़ंत है. दो अप्रैल को जयपुर में हुए मुकाबले में राजस्थान ने बैंगलोर को 7 विकेटों से शिकस्त दी थी. आज के मैच में रास्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में  सिर्फ एक बदलाव किया है. एश्टन टर्नर की जगह पर महिपाल लोमरोर को टीम में जगह दी गई है,  जबकि बैंगलोर ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. पवन नेगी और कुलंत खजरोलिया को टीम में शामिल किया गया है. वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को बाहर कर दिया गया है इस सीज़न अब कोहली की टीम के लिए कुछ नहीं बचा है. बैंगलोर 12 मुकाबले खेल चुकी है और उनमें से आठ में उसे हार का मुह देखना पड़ा है. ऐसे में उनकी टीम इस मैच में बिना किसी खौफ और दबाव के मैदान पर उतरेगी. हालांकि रास्थान के लिए ये मुकाबला करो या मरो से कम नहीं है. राजस्थान रॉयल्स इस सीज़न 12 में से सात मुकाबले पहले ही गंवा चुकी है. ऐसे में अगर उसे प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को ज़िंदा रखना है तो हर हार में इस मुकाबले को जीत के साथ खत्म करना होगा.  यहां देखें, आईपीएल की अंकतालिका में कौन-सी टीम किस पायदान पर है. एक बात और. इस मुकाबले के बाद राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ भी विश्व कप की तैयारियों के लिए अपने देश ऑस्ट्रेलिया वापस लौट जाएंगे. ऐसे में आगे की उनकी राह और भी मुश्किल भरी होगी. स्टीव की कप्तानी में राजस्थान ने पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है. फैंस के साथ साथ फ्रैंज़ाइज़ी भी आज एक बार फिर उनकी तरफ उम्मीदों के साथ देख रही होगी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, कुलंत खजरोलिया, मार्कस स्टोइनिस, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल और नवदीप सैनी. राजस्थान रॉयल्स: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, रियान पराग, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, ओशान थॉमस और वरुण एरॉन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Live: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
LIVE: जल्द शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, भारत का स्कोर 460/9
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget