एक्सप्लोरर

IPL 2019: KKR को हराकर रोहित शर्मा ने कहा- धीमी शुरुआत के बाद मज़बूत वापसी की आदत डाल ली है

IPL 2019: रोहित शर्मा ने जीत का श्रेय टीम की कोशिशों को देते हुए कहा, ‘‘मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि हम टीम प्रयासों से जीते. हम कुछ खिलाड़ियों पर ही निर्भर नहीं रहे. जरूरत पड़ने पर सभी ने योगदान दिया.’’

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के पहले क्वालीफायर में जगह बनाने के बाद कहा कि उनकी टीम के लिये टूर्नामेंट का आखिरी स्टेज काफी मायने रखता है और उन्होंने धीमी शुरूआत के बाद मजबूत वापसी की आदत डाल ली है. मुंबई ने आखिरी लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया है. रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमें पता है कि आईपीएल में आखिरी दौर के मैच काफी मायने रखते हैं. हमने हमेशा दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल मजेदार टूर्नामेंट है, जिसमें कोई भी टीम किसी को कभी भी हरा सकती है. हम छोटे छोटे कदम रखकर आगे जाना चाहते हैं.’’ अब पहले क्वालीफायर में मुंबई का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा. रोहित ने जीत का श्रेय टीम की कोशिशों को देते हुए कहा, ‘‘मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि हम टीम प्रयासों से जीते. हम कुछ खिलाड़ियों पर ही निर्भर नहीं रहे. जरूरत पड़ने पर सभी ने योगदान दिया.’’ अपने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मेरी बेटी मुझे यहां हर मैच में खेलते देखने आ रही है. पहले मैं रन नहीं बना सका, लेकिन आज बनाए तो वह सो गई थी.’’ चेन्नई के खिलाफ क्वालीफायर के बारे में मुंबई के स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने कहा, ‘‘चेन्नई की टीम अलग तरह की चुनौती है. यह रोमांचक मैच होगा. हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके फाइनल में जाना चाहेंगे.” वहीं केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि उनकी टीम पावरप्ले के बाद लय नहीं पकड़ सकी. उन्होंने कहा, ‘‘जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब विकेट स्ट्रोक्स खेलने के लिये आसान नहीं था. मुंबई के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया. दूसरी पारी में ओस से बल्लेबाजी आसान हो गई लेकिन यह कोई बहाना नहीं है.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget