एक्सप्लोरर

मोहम्मद शमी को को आईपीएल के बीच में दिया जाएगा आराम: माइक हेसन

किंग्स इलेवन पंजाब क्रिकेट टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने कहा है कि वर्कलोड कम करने के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईपीएल के बीच में आराम दिया जाएगा.

किंग्स इलेवन पंजाब के कोच माइक हेसन ने कहा कि मोहम्मद शमी आगामी आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन को बेताब हैं लेकिन उन्हें मैचों के बीच में पर्याप्त आराम दिया जायेगा. आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों के वर्कलोड को लेकर काफी चर्चा हो रही है चूंकि विश्व कप 30 मई से शुरू होने वाला है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि खिलाड़ी खुद अपना कर्कलोड मैनेज करेंगे. शमी ने पिछले साल भारत के लिये शानदार प्रदर्शन किया और विश्व कप में जसप्रीत बुमराह के साथ नयी गेंद संभाल सकते हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कोच हेसन ने कहा ,‘‘ मैने के एल राहुल और मोहम्मद शमी से बात की है. वे आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन हम उन्हें मैचों के बीच आराम देंगे .’’ हेसन ने कहा ,‘‘ यदि वे आईपीएल में मैचों के बीच थकान महसूस करते हैं तो उन्हें आराम मिलेगा. उन्हें अतिरिक्त अभ्यास या आराम की जरूरत होगी तो हम देंगे. हमें देखना भी होगा कि टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है लेकिन वे अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं .’’ पंजाब के लिये एक समस्या विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता भी है क्योंकि वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और अफगानिस्तान के मुजीब जदरान का अपने अपने देश की टीमों में चुना जाना तय है. हेसन ने कहा ,‘‘ उपलब्धता का मसला होगा लेकिन हमें उतना असर नहीं पड़ेगा. अफगानिस्तान के खिलाड़ी ग्रुप चरण में बाद में आयेंगे. साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी प्लेऑफ में आयेंगे. ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड फाइनल भी है लेकिन हमारे पास काफी खिलाड़ी हैं .’’    
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
अमर रह गया Ajinkya Rahane का वो रिकॉर्ड, 100 साल में भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट...
रहाणे के संन्यास पर विराट कोहली का इमोशनल पोस्ट, कहा- मेरा फेवरेट
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस
सुपर किंग्स ने किया हेड कोच का एलान, इस दिग्गज ने फ्लेमिंग को किया रिप्लेस

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget