एक्सप्लोरर

IPL 2019: शिखर धवन और ऋषभ पंत की दमदार बल्लेबाजी से दिल्ली ने कोलकाता को 7 विकेट से रौंदा

आईपीएल सीजन-12 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया.

शिखर धवन की नाबाद 97 रन और ऋषभ पंत की 31 गेंद में 45 रनों की तेज तर्रार पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने कोलाकात नाइट राइडर्स को सात विकेट से हरा दिया. आईपीएल सीनज-12 में दिल्ली कैपिटल्स की यह चौथी जीत दर्ज की.

कोलकाता ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल (65) और आंद्रे रसेल की तेज पारियों के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए थे. दिल्ली ने यह लक्ष्य 18.5 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.

यह दिल्ली की सात मैचों में चौथी जीत है. उसके अब आठ अंक हो गए हैं. अंकतालिका में वह अब छठे स्थान से आगे बढ़ते हुए चौथे स्थान पर आ गई है.

मजबूत लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिल्ली को तेज शुरुआत की जरूरत थी. उसे वह तो मिली, लेकिन उसने दो विकेट शुरुआती छह ओवरों में ही खो दिए. सात गेंदों पर दो छक्के की मदद से 14 रन बनाने वाले पृथ्वी शॉ 32 के कुल स्कोर पर आउट हुए तो कप्तान श्रेयस अय्यर (6) 57 के कुल स्कोर पर आंद्रे रसेल की गेंद पर पवेलियन लौट लिए.

दूसरे छोर से हालांकि धवन ने तेजी से रन बनाने का सिलसिल जारी रखा. वहीं अय्यर के जाने के बाद क्रिज पर आए पंत ने धीमी शुरुआत की. 10 ओवरों में दिल्ली का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 88 रन था. यहां से पंत ने धीरे-धीरे अपने गियर बदलने शुरू किए और बड़े शॉट लगाने लगे. पंत अपने अर्द्धशतक से चूक गए. उनका विकेट 162 के कुल स्कोर पर गिरा. पंत ने अपनी पारी में 31 गेंदें खेलीं, जिनमें चार पर चौके और दो पर छक्के लगाए. पंत ने धवन के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की.

पंत जब आउट हुए तब दिल्ली को 17 गेंदों पर 17 रनों की दरकार थी. इसके बाद कॉलिन इनग्राम ने धवन के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई. इनग्राम ने हालांकि धवन को पहले आईपीएल शतक से वंचित कर दिया. धवन को शतक के लिए तीन रनों की जरूरत थी और इसलिए वह आराम से खेल रहे थे, लेकिन इनग्राम ने 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का मार दिल्ली को जीत दिलाई. धवन ने अपनी नाबाद पारी में 63 गेंदें खेलीं. उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए. इनग्राम छह गेंदों पर एक छक्का और एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर नाबाद लौटे.

इससे पहले, दिल्ली ने टॉस जीतकर कोलकाता को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. कोलकाता के सिर्फ यह दो बल्लेबाज ही रन कर सके.

मेजबान टीम को पहली ही गेंद पर झटका लग गया. जोए डेनले को पहली ही गेंद पर ईशांत शर्मा ने बोल्ड कर दिया. यहां से अनुभवी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (28) और गिल ने टीम को संभाला. इस जोड़ी को कागिसो रबाडा ने 63 के कुल स्कोर पर उथप्पा को आउट कर तोड़ा.

यहां से कोलकाता ने नियमित अंतराल पर विकेट खो दिए. नीतीश राणा (11) क्रिस मौरिस द्वारा बोल्ड कर दिए गए. इसके बाद गिल की अर्द्धशतकीय पारी का अंत कीमो पॉल ने किया. गिल का विकेट 115 के कुल स्कोर पर गिरा. उन्होंने अपनी शानदार पारी में 39 गेंदें खेलीं और सात चौकों के अलावा दो छक्के लगाए.

टीम के स्कोर में सात रन का इजाफा ही हुआ था कि रबाडा ने मेजबान टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक को दो के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.

इसके बाद रसेल मैदान पर आए और अपने अंदाज में बल्लेबाजी कर दिल्ली के गेंदबाजों की धुनाई करने लगे. वह अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे. 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने डीप प्वाइंट पर एक बड़ा शॉट खेला जो सीधे रबाडा के हाथों में चला गया. यहां रसेल की 21 गेंदों की पारी का अंत हुआ जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे.

कार्लोस ब्रैथवेट (6) आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए. पीयूष चावला छह गेंदों पर दो चौके लगाकर 14 रनों पर नाबाद रहे. उनके साथ कुलदीप यादव दो रनों पर नाबाद लौटे.

दिल्ली के लिए रबाडा, मौरिस और पॉल ने दो-दो विकेट लिए. ईशांत को एक विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
सूर्यकुमार यादव के अगले मैच का एलान, नए अवतार में करेंगे धमाका
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget