एक्सप्लोरर

बटलर रन आउट विवाद पर अश्विन ने कहा, मैंने जो किया खेल नियमों के मुताबिक किया

IPL 2019: दरअसल मैच के 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर जब अश्विन रनअप के लिए आए तो उनके गेंद फेंकने से पहले ही जोस बटलर रन लेने के लिए अपना क्रिज छोड़ चुके थे. उसी वक्त अश्विन ने बटलर को बाहर देखकर नॉन स्ट्राइक के स्टंप्स उड़ा दिए.

सोमवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब और राजस्थान के बीच हुए मुकाबले में पंजाब ने जीत दो दर्ज कर ली, लेकिन किंग्स के कप्तान आर. अश्विन के एक कदम की वजह से विवाद भी हो गया. दरअसल अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज़ जोस बटलर को नॉन स्ट्राइक पर गेंद डालने से पहले ही ‘मांकड़’ रन आउट कर दिया.

अश्विन ने जिस तरह बटलर को रन आउट किया उसे लेकर जमकर विवाद हो रहा है. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ये मुद्दा उठा. जब अश्विन से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ये खेल के नियमों में है.

अश्विन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “देखिए, मेरी तरफ से ये स्वाभाविक था. इसको लेकर कोई प्लान नहीं बनाया गया था. ये खेल के नियमों में है. मुझे नहीं पता इसमें खेल भावना की बात कहा से आ गई जब ये सब खेल के नियमों के मुताबिक हुआ. शायद जब नियम बदलेंगे तभी ये ठीक होगा.”

 

क्या हुआ था? दरअसल मैच के 13वें ओवर की पांचवी गेंद पर जब अश्विन रनअप के लिए आए तो उनके गेंद फेंकने से पहले ही जोस बटलर रन लेने के लिए अपना क्रिज छोड़ चुके थे. उसी वक्त अश्विन ने बटलर को बाहर देखकर नॉन स्ट्राइक के स्टंप्स उड़ा दिए. इस तरह बटलर को पवेलियन वापस जाना पड़ा.

 

हालांकि इस तरह के विकेट को लेकर हमेशा ही विवाद रहा है. इसे खेल भावना के खिलाफ माना जाता है, लेकिन क्रिकेट के नियमों के मुताबिक बल्लेबाज़ को आउट दे दिया जाता है. इसलिए इस बार भी ऐसा ही किया गया.

क्रिकेट की भाषा में इस तरह से रन आउट करने को 'मांकड़' कहा जाता है. क्रिकेट के इतिहास में इस तरह से सबसे पहले साल 1947 में भारत के वीनू मांकड़ ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को आउट किया था. तभी से इस तरह आउट करने को 'मांकड़' कहा जाने लगा. राजस्थान के कोच का जवाब जब अश्विन ने बटलर को रन आउट किया था तो उसी वक्त मैदान पर उन दोनों के बीच काफी बहस भी हुई थी. हालांकि अंपायर ने नियमों के मुताबिक बटलर को आउट करार दे दिया था. मैच गंवाने के बाद राजस्थान के मुख्य कोच पैडी अप्टन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अश्विन ने जो किया वो उनको दर्शाता है. उन्होंने कहा कि हम अश्विन को जज करने का काम क्रिकेट की दुनिया और आईपीएल फैंस पर छोड़ते हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget