एक्सप्लोरर

IPL 2019: अंपायरों की कमी के कारण एस रवि पर प्रतिबंध की संभावना है कम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में खराब अंपायरिंग को लेकर एस रवि की हो रही आलोचना के बावजूद उन पर किसी तरह की कार्रवाई होने की संभावना कम है.

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु के बीच गुरूवार को खेले गये मैच में गलत अंपायरिंग की वजह से सुंदरम रवि की काफी आलोचना हो रही है. आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में एस रवि की अंपायरिंग में हुई चूक के बावजूद इस बात की संभावना कम है कि उन पर कोई प्रतिबंध लगे. आईपीएल में अंतरराष्ट्रीय अनुभव वाले अंपायरों की संख्या काफी कम है ऐसे में एस रवि पर फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं होगी.

इस मैच की आखिरी गेंद को नो बॉल नहीं दिये जाने पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने गुस्से का इजहार किया.

आईपीएल के 56 मैचों के लिए मैदान और टेलीविजन के लिए केवल 11 भारतीय अंपायर हैं, जिसका मतलब यह हुआ कि रवि को मैच रेफरी से नकारात्मक अंक मिलने के बाद भी बीसीसीआई शायद ही कोई सुधारात्मक उपाय कर सके.

अंपायरों के काम आवंटन से जुड़े एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘‘फिलहाल हमारे पास केवल 17 अंपायर हैं जिन्हें मैदान और तीसरे अंपायरों का काम सौपा गया है. उनमें से 11 भारतीय और एलीट पैनल के छह विदेशी अंपायर है. उनके अलावा, चौथे अंपायर के रूप में हमारे पास छह और भारतीय अंपायार है.’’

रवि आईसीसी के एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर है लेकिन मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की बड़ी नो बॉल को नहीं देख सके और विवादास्पद परिस्थितियों में रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम छह रन से मैच हार गई.

कोहली ने मैच के बाद आईपीएल के अंपायरों को ‘आंखें खुली’ रखने की सलाह दी. रोहित शर्मा ने इस मुकाबले के दूसरे अंपायर सी नंदन की आलोचना की.

खासबात यह है कि नंदन को दो साल पहले बीसीसीआई पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ भारतीय अंपायर चुना गया था

बीसीसीआई में अटकलें लगाई जा रही हैं कि रवि और नंदन का आईपीएल के प्ले-ऑफ मैचों में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा क्योकि मारियस इरास्मस और क्रिस गाफ्नेय जैसे अंतरराष्ट्रीय अंपायर मौजूद है.

प्रशासकों की समिति (सीओए) के साथ बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी लंबे समय से भारतीय अंपायरों के घटते स्तर को लेकर चिंतित है, लेकिन उसका समाधान नहीं निकाल पा रहे है.

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे पास जो 11 अंपायर है उसमें से केवल पांच ऐसे है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की है. रवि के अलावा नंदन, शमशुद्दीन, अनिल चौधरी और नितिन मेनन हैं आईसीसी के अंतरराष्ट्रीय पैनल में हैं. अन्य छह अंपायर फिलहाल घरेलू मैचों में अंपायरिंग कर रहे है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैच रेफरी मनु नायर के पास अपनी रिपोर्ट में रवि और नंदन के की गलतियों का उल्लेख करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. इस बात को मानना होगा कि उनकी जगह दूसरों को लेने से स्थिति और खराब होगी. इसलिए उन्हें सजा देने का सवाल ही नहीं उठता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
इस क्रिकेटर पर लगा 8 साल का बैन, फिक्सिंग में पाया गया दोषी
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
बुमराह को वापसी में लगेगा कितना टाइम? श्रीलंका दौरे से हुए बाहर
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
कौन हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष? पहले भी किया गंभीर के साथ काम
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget