एक्सप्लोरर

IPL 2019 DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी

दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर खेले जा रह आईपीएल के बड़े मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है.

दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर खेले जा रह आईपीएल के बड़े मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी है. वहीं दूसरी तरफ अपने पिछले लगातार तीनों मैच जीतकर शानदार फॉर्म में लौटी आरसीबी की कोशिश होगी कि वो दिल्ली को उसके घर में मात देकर टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखे.

विराट कोहली ने आज के मैच में एक अहम बदलाव किया है. आज आरसीबी की टीम तीन बदलावों के साथ उतर रही है. विराट की टीम आज मोईन अली, टिम साउदी और अक्षदीप नाथ के स्थान पर हेनरी क्लासेन, शिवम दूबे और गुरकीरत मान के साथ उतर रही है. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की टीम ने भी आज के मैच में एक अहम बदलाव किया है. वो क्रिस मोरिस के स्थान पर संदीप लमिछाने के साथ उतर रहे हैं.  यहां देखें, आईपीएल अंकतालिका में कौन-सी टीम किस पायदान पर है.

आरसीबी की टीम आज सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है. खुद विराट कोहली ने आज टॉस के बाद इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि वो आज तीन ही विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतर रहे हैं. टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में धोनी ने भी सीएसके के लिए कुछ ऐसे ही फैसले किए थे. वो भी तीन विदेशी खिलाड़ियों की रणनीति के साथ ही मैदान पर उतरे थे.

मेजबान टीम दिल्ली इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में लगभग अपना स्थान पक्का करना चाहेगी. वहीं आरसीबी के लिए ये मैच करो या मरो वाला है.

दिल्ली इस समय 11 मैचों में सात जीत और चार हार के साथ 14 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर है. दिल्ली हाल में नंबर-1 स्थान पर भी पहुंची थी और अब बेंगलोर के साथ एक जीत से वह प्लेऑफ में अपना कदम रख देगी.

दूसरी तरफ लीग के शुरूआती लगातार छह मैच हारने के बाद जीत की पटरी पर लौटनी वाली बेंगलोर इस समय 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ आठ अंक लेकर अंकतालिका में सबसे नीचे आठवें नंबर पर है.

बेंलगोर को प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे.

बेंगलोर ने पिछले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को अपने घर में 17 रनों से हराया है. टीम के स्टार बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स ने मैच में नाबाद 82 रन बनाए थे और बेंगलोर को एक बार फिर तूफानी डिविलियर्स से ऐसे ही धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 202 रन का विशाल स्कोर बनाया था और फिर पंजाब को निर्धारित 20 ओवर में 185 रन पर रोक दिया था.

दूसरी तरफ दिल्ली ने अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को उसके घर में छह विकेट से हराया है.

टीमें: दिल्ली: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रुथरफॉर्ड, कॉलिन इन्ग्राम, अक्षर पटेल, संदीप लमिछाने, अमित मिश्रा, कगीसो रबाडा, इशांत शर्मा

बेंगलोर: पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, हेनरिक क्लासेन, शिवम दूबे, मार्कस स्टोइनिस, वाशिंगटन सुंदर, गुरकीरत मान, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल, नवदीप सैनी 

टॉस वीडियो: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget