एक्सप्लोरर

IPL 2019: चेन्नई को हरा फाइनल में मुंबई, रोहित बोले- मुझे अपने खिलाड़ियों पर भरोसा है

IPL 2019, CSK vs MI: मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को चार विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 18.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई ने इस सीजन में चेन्नई के साथ तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में चेन्नई को करारी मात दी है.

मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को उसके घर में हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2019) के 12वें सीज़न के फाइनल में प्रवेश करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा था. तीन बार की चैंपियन मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (नाबाद 71) के मैच जिताऊ पारी के दम चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. मुंबई इंडियंस पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है. रोहित ने मैच के बाद कहा, "यह बहुत अच्छा प्रयास था और यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है कि हम फाइनल में पहुंच गए हैं. मुझे पता था कि हमारे पास उन्हें (चेन्नई को) रोकने के लिए अच्छे गेंदबाज हैं और मुझे अपने बल्लेबाजों पर भरोसा है." मुंबई ने पहले गेंदबाजी करते हुए चेन्नई को चार विकेट पर 131 रनों पर रोक दिया और फिर 18.3 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई ने इस सीजन में चेन्नई के साथ तीन मैच खेले हैं और तीनों मैचों में चेन्नई को करारी मात दी है. कप्तान ने जयंत यादव को अंतिम एकादश में शामिल करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा, "जयंत को अंतिम एकादश में मौका देना काफी हद तक सही हैं. मुझे लगा कि इस पिच पर एक कलाई के स्पिनर के बजाय दूसरे स्पिनर को मौका देना अच्छा होगा. हमारी नीति बहुत स्पष्ट थी और हम उन्हें 140 के अंदर रोकना चाहते थे." रोहित ने मैच में नाबाद 71 रनों की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए कहा, "सूर्यकुमार, स्पिन के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. हमें पता था कि स्पिन एक बड़ा कारण होगा और मैंने सूर्य को मुंबई में खेलते हुए देखा है. यह पिच उनके लिए एकदम सही पिच थी. हमारे पास घर पर चेन्नई को उसके घर में हराने के लिए एक संतुलित टीम थी. जब आप चेन्नई जैसी जगह पर खेलते हैं तो आपको यह जानना होगा कि आपको क्या करना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget