एक्सप्लोरर

CSK v SRH: हार के बाद भुवनेश्वर ने कहा- वॉटसन की बल्लेबाज़ी के आगे हम कुछ कर नहीं सकते थे

CSK v SRH: वॉटसन ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में 96 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. चेन्नई ने मुकाबले को छह विकेट से जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया.

इंडियन प्रीमियर लीग में कल रात हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइज़र्स हैदराबाद को 6 विकेटों से करारी शिकस्त दी. इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि शेन वॉटसन की दमदार बल्लेबाजी की वजह से वो मैच हार गए. वॉटसन ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में 96 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई. चेन्नई ने मुकाबले को छह विकेट से जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का कर लिया. हैदराबाद ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 175 रन बनाए थे.  यहां, देखें अंकतालिका में कौन-सी टीम किस पायदान पर है. यहां देखें वॉटसन की धमाकेदार पारी... मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार ने कहा, "उस विकेट पर हमने अच्छा स्कोर बनाया था. मैदान पर ओस थी, लेकिन उससे हमें कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. जिस तरह से वॉटसन ने बल्लेबाजी की हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे. उन्हें जीत का श्रेय जाता है." सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मैच में रन नहीं बना पाए और अब वे इंग्लैंड के विश्व कप कैम्प में शामिल होने के लिए स्वदेश लौटेंगे. भुवनेश्वर ने कहा, "जाहिर तौर पर हमें बेयरस्टो की कमी खलेगी, लेकिन हमारी टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो उनकी जगह ले सकते हैं." हैदराबाद की टीम फिलहाल, 10 अंकों के साथ तालिका में पाचवें स्थान पर काबिज है. भुवनेश्वर ने कहा, "हमें चार में से तीन मैच घर से बाहर खेलने हैं और क्वालीफाई करने के लिए हमें उन मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. राजस्थान को मात देने के लिए हमें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम
क्या पहले टेस्ट में दोबारा बैटिंग करने आ सकते हैं केएल राहुल? जानें ICC का नियम

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget