एक्सप्लोरर

IPL 2018: गेंदबाजों के बाद अब फील्डरों पर बरसे कप्तान कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में भी विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जीत किसी सपने से कम नहीं है

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में भी विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जीत किसी सपने से कम नहीं है. टीम को अब तक खेले गए सात मुकाबले में पांच मैच में हार मिली है और चार अंकों के साथ टीम सातवें स्थान पर है. रविवार को खेले गए 29वें मुकाबले में भी टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 6 विकेट से हार मिली.

मैच हारने के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली अपने फील्डरों पर जम कर बरसे. इससे पहले वो अपने गेंदबाजों पर बरस चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम को 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद भी हार ही झेलनी पड़ी थी. आरसीबी कल रात केकेआर के खिलाफ 176 रन का बचाव करने में नाकाम रही थी.

क्या कहा कोहली ने

मैच के बाद कोहली ने कहा, ‘‘अगर हम मैच पर गौर करें तो हम जीत के हकदार नहीं थे. मुझे नहीं लगता कि हमने जीत के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की. अगर हम इस तरह की लचर फील्डिंग करते हैं तो फिर हम जीत के हकदार नहीं है. हम इस तरह की फील्डिंग को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं जहां पर एक रन चौके में बदल रहा हों. हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया.’’

अब हारे तो सब हारे

अगर आरसीबी अगला मैच भी गंवा देता है तो उसके लियए आगे के सभी मैचों में करो या मरो वाली स्थिति बन जाएगी. कोहली ने कहा कि उन्हें अब हर मैच को सेमीफाइनल की तरह लेना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘हमें क्वालीफाई करने के लिए सात में से छह मैच जीतने होंगे. हमें अब इस मानसिकता के साथ उतरना होगा जैसे कि हमारे लिए हर मैच वास्तविक सेमीफाइनल हो. ’’

डीविलियर्स की कमी खली

ब्रैंडन मैकुलम ने कहा कि उनकी टीम को कोलकाता नाइटराडर्स के खिलाफ मैच में एबी डीविलियर्स की कमी खली. मैकुलम ने कहा, ‘‘हमें निश्चित तौर पर डीविलियर्स की कमी खली. वह संभवत: अभी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है, इसलिए उनकी अनुपस्थिति हमारे लिये करारा झटका था.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget