एक्सप्लोरर

RCBvDD: एबी डीविलियर्स के तूफान में उड़ी दिल्ली को 6 विकेट से मिली हार

एबी डिविलियर्स की तूफानी 90 रनों की पारी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: एबी डिविलियर्स की तूफानी 90 रनों की पारी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया. डिविलियर्स ने अपनी पारी में 39 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 10 चौके लगाए.

दिल्ली से मिले 175 रनों के लक्ष्य को आरसीबी की टीम ने दो ओवर बाकी रहते ही हासिल कर लिया.

आईपीएल सीजन-11 में दिल्ली डेयडेविल्स की यह चौथी हार है जबकि आरसीबी को अबतक दो जीत मिली गई हैं और वो एक बार फिर से प्लेऑफ की रेस में लौट आई है.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं और ओपनर बल्लेबाज मनन वोहरा सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद क्विंटन डिकॉक 18 रन बनाकर रनआउट हो कर चलते बने.

लेकिन शुरूआती झटकों के बाद क्रीज़ पर आरसीबी के दो सबसे बड़े बल्लेबाज़ों ने मोर्चा संभाला. जी हां, हम बात कर रहे हैं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की. इन दोनों पहले पारी को संवारने का काम किया और रनरेट को नीचे नहीं गिरने दिया. दोनों ने 10 ओवरों में टीम के स्कोर को 82 रनों तक पहुंचा दिया.

इसके बाद कप्तान कोहली पटेल की गेंद पर अपना कैच उठा बैठे और 30 रन बनाकर चलते बने.

अब तक आरसीबी की जीत का काम पूरा नहीं हुआ था और एबी डीविलियर्स एक छोर संभालकर खड़े थे. उन्होंने इसके बाद कोरी एंडरसन के साथ स्कोर को आगे बड़ाया और रफ्तार पकड़ ली. इस दौरान एबी ने तूफानी रफ्तार में अपना अर्धशतक भी पूरा किया.

इसके बाद कोरी एंडरसन 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन अंत में एबी के तूफान के आगे दिल्ली के गेंदबाज़ों की एक नहीं चली और उन्होंने टीम को दो ओवर पहले ही जीत दिलाकर दम लिया. अंत में मनन वोहरा ने भी 17 रनों का योगदान दिया.

इससे पहले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था. 

RCBvDD: एबी डीविलियर्स के तूफान में उड़ी दिल्ली को 6 विकेट से मिली हार

दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 48 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली जबकि अय्यर ने 52 रन बनाए. ऋषभ ने अपनी पारी में 7 छक्के और 6 चौके लगाए.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान गौतम गंभीर सिर्फ तीन रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जेसन रॉय भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और युजवेंद्र चहल की गेंद पर 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए. आखिर में राहुल तेवतिया ने ऋषभ पंत का साथ देते हुए 20 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की. तेवतिया ने नाबाद 13 रन बनाए जिसमें तीन चौके शामिल है.

बैंगलोर की ओर से सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल रहे. चहल ने तीन ओवर में 22 रन खर्च कर दो विकेट अपने नाम किया. वहीं उमेष यादव, वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला.

वहीं दिल्ली की ओर से हर्षल पटेल सबसे मंहगे गेंदबाज साबित हुए. हर्षल ने तीन ओवर में 33 रन लुटा दिए जबकि उन्हें एक सफलता मिली. इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
संजू सैमसन ने रजनीकांत की मूवी जेलर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर, हर कोई हैरान
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
Embed widget