एक्सप्लोरर

IPL 2018 प्लेऑफ: ये टीम है IPL खिताब की प्रबल दावेदार, इन टीमों के खिलाड़ी पलट सकते हैं बाजी, पूरी जानकारी

दो टीमें ऐसी हैं जिन्होंने इस आईपीएल में दो साल बाद वापसी की लेकिन प्लेऑफ में इन दोनों टीमों ने क्वालीफाई कर लिया. इनमें से एक है धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स तो वहीं दूसरी अजिंक्य रहाणे की राज्सथान रॉयल्स.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग यानी की IPL सीजन 11, 2018 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 8 टीमों द्वारा 56 मैच खेलने के बाद आखिरकार उन चार टीमों के नाम सामने आ ही गए जो प्लेऑफ की जंग में एक दूसरे से भिड़ेंगी. सारी टीमों ने अपने 14 मैच पूरे कर लिए हैं लेकिन 8 टीमों में से सिर्फ चार टीमें ही ऐसी निकलीं जो क्वालीफाई कर सकी. लंबी लड़ाई के बाद सनराइजर्स हैदराबाद जहां 18 प्वाइंट्स के साथ टेबल में सबसे ऊपर बनी हुई है तो वहीं इस साल की सबसे फेवरेट टीम चेन्नई सुपर किंग्स 18 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नबंर पर है. मुकाबले में शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स 16 प्वाइंट के साथ तीसरे नबंर पर है तो वहीं अपने आखिरी मैच में बैंगलोर को बाहर का रास्ता दिखाकर राजस्थान 14 प्वाइंट के साथ क्वालीफाई करने में कामयाब रही. राजस्थान फिल्हाल चौथे नंबर पर है. आपको बता दें कि दो टीमें ऐसी हैं जिन्होंने इस आईपीएल में दो साल बाद वापसी की लेकिन प्लेऑफ में इन दोनों टीमों ने क्वालीफाई कर लिया. इनमें से एक है धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स तो वहीं दूसरी अजिंक्य रहाणे की राज्सथान रॉयल्स.

फाइनल चार टीमें

किंग्स 11 पंजाब पर 5 विकेट से जीत हासिल करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान के खाते में प्लेऑफ की चाबी डाली दी जिससे ये तय हो गया कि राजस्थान ही वो चौथी और आखिरी टीम है जिसने प्लेऑफ में क्वालीफाई किया है. तो वहीं प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई हैदराबाद और खिताब को 2 बार जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ये दो टीमें ऐसी हैं जिन्होंने चेन्नई और राजस्थान के साथ प्लेऑफ में जगह बनाई है. क्वालीफाई करने तक इन चारों टीमों ने अपने फैंस के धड़कनों को तब तक तेज करके रखा था जब तक ये टीमें अपने मुकाम तक नहीं पहुंच गई.

कौन किससे भिड़ेगा?

सनराइजर्स हैदराबाद VS चेन्नई सुपर किंग्स ( क्वालीफायर 1)

ये मुकाबला ऐसी दो टीमों के बीच खेला जाएगा जिनका अगर इतिहास उठा कर देखा जाए तो दोनों टीमों के खाते में दो- दो आईपीएल के खिताब हैं. जिससे एक बात तो तय है कि ये मुकाबला एक हाईवोल्टेज मुकाबला होने वाला है. सनराइजर्स हैदराबाद साल 2009 और साल 2016 में आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है. तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपर किंग्स 2010 और 2011 आईपीएल चैंपियन बन चुकी है. सनराइजर्स हैदराबाद की कमान न्यूजीलैंड के केन विलियमसन के हाथों में है तो वहीं चेन्नई को धोनी लीड कर रहे हैं. दोनों टीमों के पास एक्सप्लोसिव बल्लेबाज और गेंदबाज हैं जिन्होंने अभी तक खेले गए मैचों में अपना कमाल दिखाया है. आपको बता दें कि हैदराबाद के केन विलियमसन 661 रनों इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं तो वहीं चेन्नई के अंबाती रायडू 586 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं. दोनों टीमों के बीच ये मैच 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स VS राजस्थान रॉयल्स ( दूसरा एलिमिनेशन)

इस एलिमिनेशन में दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति होगी. जिससे इस बात का पता चल जाएगा कि दोनों टीमों से कौन सी टीम फाइनल में जगह बनाएगी. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चाहेगी कि उसके सारे बड़े खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हों. तो वहीं राजस्थान रॉयल्स इस मैच में अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी क्योंकि अंतिम वक्त में ही राजस्थान की टीम क्वालीफाई करने में कामयाब हुई थी. राजस्थान टीम को सबसे बड़ी कमी जॉश बटलर और बेन स्टोक्स की खलेगी जो एलिमिनेशन राउंड खेलने से पहले ही इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुके हैं. आपको बता दें कि एलिमिनेशन राउंड का दूसरा मैच 23 मई को कोलकाता के ईडन गॉर्डन मैदान पर खेला जाएगा. राजस्थान रॉयल्स में से जहां संजू सैमसन और जोफ्रा ऑर्चर से टीम को उम्मीदें हैं तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को कप्तान दिनेश कॉर्तिक, कुलदीप यादव और सुनील नरेन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

दूसरा क्वालीफायर

एक दिन के आराम के बाद दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा जहां क्वालीफायर 1 में हारी हुई टीम के पास ये मौका होगा कि वो एलिमिनेशन गेम से बाहर हुई टीम को हराकार फाइनल में जगह बना ले. क्वालीफायर का ये मुकाबल 25 मई को कोलकाता के ईडन गॉर्डन मैदान पर खेला जाएगा. आपको बता दें कि फाइनल मुकाबला 27 मई को मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा.

चार टीमों के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल सीजन 11 में अगर किसी टीम ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की है तो वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है. लेकिन इस बार टीम के गेंदबाजों को एड़ी- चोटी का जोर लगाना होगा क्योंकि मुकाबला भी चेन्नई के साथ है. टीम को फाइनल में पहुंचाने के लिए राशिद खान, शाकिब अल हसन और सिद्दार्थ कौल इन तीनों को अपना बेस्ट देना होगा. तो वहीं टीम के सबसे शानदार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपने सुनहरे फॉर्म में चल रहे हैं जो अंतिम ओवरों में टीम के लिए बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं. टीम के कप्तान केन विलियमसन भी अपने शिखर पर हैं जहां वो अपने बल्लेबाजी की बदौलत टीम को एक दो मैच भी जीता चुके हैं. इस हिसाब से हैदराबाद कमजोर नजर नहीं आ रही है.

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने अपने आखिरी मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 रन देकर 4 विकेट लिए. जिससे टीम के साथ गेंदबाज भी अपने शिखर पर हैं. वहीं चेन्नई के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने भी इस साल टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया. तो वहीं शेन वॉट्सन ने भी टीम के लिए कुछ अच्छे नॉक्स खेलें. लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने तक सबसे खास बात सुरेश रैना की बल्लेबाजी रही जहां उन्होंने 61 रन मारकर सबको बता दिया कि वो चेन्नई के लिए कितने अहम बल्लेबाज हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स की अगर बात करें तो दिनेश कार्तिक इस आईपीएल में अभी तक सबसे घातक फिनिशर के रूप में सामने आए हैं. जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर टीम को कई मैच भी जिताए हैं. तो वहीं टीम को क्वालीफायर राउंड में जीत तक पहुंचाने के लिए सुनील नरेन, क्रिस लिन और कुलदीप यादव के कंधों पर भी दारोमदार रेहेगा.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान की अगर बात की जाए तो राजस्थान की किस्मत कुछ ठीक नहीं चल रही है. अंतिम वक्त में टीम का प्लेऑफ में क्वालीफाई होना तो वहीं क्वालीफायर राउंड से पहले जॉश बटलर और बेन स्टोक्स का वापस इंग्लैंड रवाना हो जाना . इस चीज को देखते हुए अब पूरा दारोमदार टीम के कुछ अहम खिलाड़ियों पर होगी जैसे संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, ईश सोढ़ी और श्रेयस गोपाल को अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा.

कौन बन सकता है IPL 2018 का चैंपियन?

चारों टीमें अपने अपने नाम आईपीएल का खिताब कर चुकी है. लेकिन जिस टीम से तीन टीमों को सबसे ज्यादा खतरा है वो है इस साल की सबसे फेवरेट टीम चेन्नई सुपर किंग्स. लेकिन कहते हैं न क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और ये तो फिर भी आईपीएल हैं जहां हारती हुई टीम भी जीत जाती है. इसलिए एक तरफ चेन्नई जहां जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है तो वहीं कोलकाता भी किसी से कम नहीं. हैदराबाद भी अपने फुल फॉर्म में है जहां उसके बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. जबकि राजस्थान थोड़ी कमजोर नजर आ रही है लेकिन अंतिम मैचों में कोई भी टीम कमाल कर 27 मई को होने वाले फाइनल मुकाबले में अपना नाम दर्ज करवा कर इस साल के आईपीएल का खिताब जीत सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget