एक्सप्लोरर

धोनी के सामने इशान ने कर दी गलती,मैच के बाद मिला गुरु ज्ञान

मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या भी हुआ जब मुंबई के विकेटकीपर इशान किशन जमकर ट्रोल हो गए.

इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मुकाबले में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से था. एक तरफ जहां चेन्नई की टीम 10 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पर थी तो 2 प्वाइंट के साथ मुंबई आखिरी स्थान पर. छह मुकाबलों में पांच मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस को सीजन में बने रहने के लिए हर हाल में जीत की जरूरत थी और अंत में टीम को जीत मिली जिससे फैन्स और मैनजमेंट को काफी राहत मिली होगी. सीएसके के द्वारा दिए गए 170 रनों के लक्ष्य को मुंबई की टीम ने 19.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या भी हुआ जब मुंबई के विकेटकीपर इशान किशन जमकर ट्रोल हो गए. दरअसल सीएसके की पारी के 16वें ओवर में इशान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को स्टंप करना चाहते थे लेकिन सफल नहीं हो पाए. मुंबई के लिए ये ओवर मयंक मारकंडे कर रहे थे. मयंक की एक वाइड गेंद पर धोनी क्रीज से थोड़ा बाहर निकले, लेकिन जब तक इशान स्टंप्स उड़ाते तब तक धोनी वापस क्रीज में पहुंच चुके थे.

धोनी पहले भी ऐसा कर चुके हैं, क्रीज से आगे निकलने के बाद उन्हें पता होता है कि गेंद उनके बल्ले पर आएगी या नहीं. धोनी जैसे ही देखते हैं कि गेंदबाज ने चालाकी की तो वो हिट करने के वजाय क्रीज में वापस आना पसंद करते हैं. ऐसा ही उन्होंने कल भी किया. हालाकि इसमें किशान थोड़े कच्चे निकले. कच्चे इसलिए क्योंकि स्टंपिंग का जो खाचा धोनी ने विश्व क्रिकेट में खींचा है उसके आस पास कोई भी विकेटकीपर नहीं ठहरता. इशान किशन अगर धोनी की तरह उन्हें आउट करने की कोशिश करते तो शायद परिणाम कुछ और होता.

हालाकि किशन की इस गलती का मैच पर कोई असर नहीं पड़ा और मुंबई ने आसानी से मुकाबले को जीत लिया. लेकिन मैच के बाद धोनी ने सबका दिल जीत लिया. जब सारे खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद ड्रेसिंग रूम में थे उस वक्त धोनी किशन को उनकी गलती बता रहे थे. धोनी किशन को बताते हुए दिखे कि कैस विकेट के पास से विकेटकीपिंग करते हैं और किस तरह स्टंपिंग करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें कैसे
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget