एक्सप्लोरर

MI vs DD: जेसन राय की तूफानी पारी से दिल्ली को मिली पहली जीत,मुंबई की लगातार तीसरी हार

बड़े स्कोर के खिलाफ दिल्ली ने तेज शुरुआत की जिसमें अहम योगदान रहा जेसन राय का. राय ने 53 गेंद में नाबाद 91 रनों(6 चौका,6 छक्का) की धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को टीम अंतिम गेंद पर जीत दिला दी. जेसन राय के अलावा ऋषभ पंत ने 25 गेंद में 47 रनों की तूफानी पारी खेली.

जेसन राय की धमाकेदार तूफानी पारी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज की. वहीं डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरे मैच में हार मिली है. तेज और रिकॉर्ड शुरुआत के बाद मुंबई का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह लड़खड़ा गया और उसने दिल्ली के सामने 195 रनों का लक्ष्य रखा. बड़े स्कोर के खिलाफ दिल्ली ने तेज शुरुआत की जिसमें अहम योगदान रहा जेसन राय का. राय ने 53 गेंद में नाबाद 91 रनों(6 चौका,6 छक्का) की धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को टीम अंतिम गेंद पर जीत दिला दी. जेसन राय के अलावा ऋषभ पंत ने 25 गेंद में 47 रनों की तूफानी पारी खेली.

दिल्ली की तेज शरुआत
पहली जीत की तलाश में उतरी दिल्ली ने ठोस और तेज शुरुआत की. कप्तान गौतम गंभीर ने जेसन राय के साथ मिल कर पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 50 रनों की साझेदारी की. गंभीर 16 गेंद पर 15 रन बनाने के बाद मुस्तफिजुर की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों लपके गए. गंभीर के आउट होने के बाद जेसन राय का साथ देने उतरे ऋषभ पंत(25 गेंद में 47 रन). पंत ने पंत ने आते ही तूफानी तेवर दिखाए. उन्होंने मयंक मार्कंडेय के लगातार ओवरों में चार चौके जड़े जबकि राय ने भी इस लेग स्पिनर पर छक्का जड़ा. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े.

मैक्सवेल फ्लॉप श्रेयस ने निभाया साथ
ग्लेन मैक्सवेल मैच जल्द खत्म करने की कोशिश में थे और आते ही 5 गेंद पर 13 रन बना डाले लेकिन अपनी पारी इससे आगे नहीं बढ़ा पाए. दिल्ली को जीत के लिए 40 गेंद में 60 रनों की जरूरत थी. मुंबई वापसी के मूड में दिख रही था लेकिन श्रेयस अय्यर ने नाबाद 27 रन की पारी खेल टीम को पहली जीत दिला दी.

अंतिम ओवर का रोमांच
मुंबई का लगातार तीसरा मैच अंतिम ओवर में पहुंचा,एक बार फिर लगा कि नतीजा कहीं सुपर ओवर में न पहुंच जाए. अंतिम ओवर में दिल्ली को 11 रन की जरूरत थी. राय ने पहली दो गेंद पर चौके और छक्के जड़े लेकिन मुस्तफिजुर ने अगली तीन गेंद पर कोई रन नहीं बनने दिए. राय ने अंतिम गेंद पर एक रन लेकर सुपर ओवर की संभावना को खत्म किया.

मुंबई इंडियन्स ने इससे पहले सूर्यकुमार यादव (53) और एविन लुईस (48) के बीच पहले विकेट की 102 रन की साझेदारी की बदौलत सात विकेट पर 194 रन बनाए. युवा बल्लेबाज इशान किशन ने भी 23 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों से 44 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार ने 32 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा जबकि ने 28 गेंद का सामना करते हुए चार चौके और चार छक्के मारे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget