एक्सप्लोरर

धोनी की तूफानी पारी के आगे 206 का लक्ष्य भी हुआ छोटा, आरसीबी को पांच विकेट से मिली हार

हाई स्कोर रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया

हाई स्कोर रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हरा दिया. 206 के विशाल लक्ष्य को सीएसके ने दो गेंद पहले हासिल कर लिया. चेन्नई की जीत में अंबाटी रायुडू (82 रन 53 गेंद) और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (नाबाद 70 रन 34 गेंद) ने चमत्कारी और यादगार पारी खेली. धोनी ने अपने स्टाइल में छक्का लगाकर मैच का अंत किया.

इस जीत के साथ सीएसके ने छह मैचों में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए फिर से टॉप पर वापसी की. वहीं आरसीबी चौथे हार के साथ छठे नंबर पर है.

चेन्नई की खराब शुरूआत
बड़े लक्ष्य के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन(7) छक्का लगाने के बाद पवन नेगी की गेंद पवेलियन लौट गए. आईपीएल स्टार सुरेश रैना ने सबसे अधिक रनों के मामले में कोहली को पीछे छोड़ा लेकिन खराब फॉर्म को नहीं छोड़ पाए और 11 रन बनाने के बाद उमेश यादव की गेंद पर मंदीप सिंह को कैच थमा बैठे.

तेज गति से रन बनाने के लिए सैम बिलिंग्स(9) को ऊपर भेजा गया लेकिन युज़वेंद्र चहल की बेहतरीन लेग स्पिन पर आगे निकलने की उनकी कोशिश बेकार गई और डीकॉक ने गिल्लियां जलाने में देर नहीं की. ऊपर प्रमोट किए गए जडेजा भी चहल के शिकार बने. पांच गेंद पर 3 रन बनाने के बाद जडेजा क्लीन बोल्ड हो गए. 9 ओवर तक पहुंचते-पहुचते चेन्नई ने 74 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे.

धोनी-रायुडू की साझेदारी
लगातार विकेट गिरने के बाद चेन्नई के ऊपर बढ़ते जरूरी रन गति का दबाव था. कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सलामी बल्लेबाजी अंबाटी रायुडू का साथ दिया. इस बीच दोनों ने गगनभेदी शॉट लगाए और धीरे-धीरे प्रेशर आरसीबी के गेंदबाजों पर आना लगा. पांचवें विकेट के लिए दोनों ने 101 रनों की साझेदारी कर चेन्नई को शुरुआती झटकों से उबारा. रायुडू के आउट होने के बाद ड्वेन ब्रावो मैदान पर आए लेकिन जिम्मेदारी धोनी के कंधो पर थी..

नेगी के ओवर से बदला समीकरण
पारी का 14वां लेकर आए नेगी धोनी के निशान पर रहे और उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर मैदान में जोश भर दिया. रायुडू ने भी मौके का फायदा उठाया और ओवर की पांचवीं गेंद पर अपनी पारी का पांचवां छक्का लगाते हुए 40 गेंद पर अर्द्धशतक पूरा किया.

आखिरी के ओवरों का रोमांच
अंतिम के पांच ओवर में चेन्नई के सामने 71 रनों का लक्ष्य था. उमेश यादव ने रायुडू का कैच छोड़ चेन्नई को वापसी का मौका दे दिया. रायुडू ने एंडरसन के इस ओवर में लगातार दो छक्के के साथ कुल 16 रन बटोरे. 18 ओवर लेकर आए एंडरसन की दूसरी गेंद पर धोनी ने धमाकेदार छक्का लगा कर 29 गेंद पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया. लेकिन फिर मैच में बड़ा मोड़ आया. ओवर की पांचवीं गेंद पर रायुडू को जीवनदान देने वाले उमेश यादव ने सीधे थ्रो पर रायुडू को पवेलियन पहुंचा दिया. 53 गेंदों की अपनी पारी में रायुडू ने 82 रन बनाए जिसमें 3 चौके और 8 बेहतरीन छक्के लगाए.

अंतिम ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी और गेंद लेकर आए कोरी एंडरसन. पहली गेंद पर ब्रावो ने चौका लगाया तो दूसरी गेंद को उन्होंने मैदान से बाहर भेज दिया. तीसरे गेंद पर ब्रावो ने सिंगल लेकर स्ट्राइक धोनी के हाथों में दी और धोनी ने छक्का लगाकर मैच टीम के झोली में डाल दी. धोनी ने अपनी पारी में चौके तो सिर्फ 1 लगाए लेकिन छक्के उन्होंने पूरे 7 लगाए.

आरसीबी की पारी -
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पारी एबी डिविलियर्स और क्विंटोन डिकॉक के तूफानी अर्द्धशतकों की मदद से 8 विकेट पर 205 रन तक पहुंचा. डिविलियर्स ने 30 गेंद में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 68 रन बनाए. वहीं डिकॉक ने 37 गेंदों की अपना पारी में 53 रन बनाए जिसमें चार छक्के और एक चौका शामिल था.

अजीबोगरीब पारी
आरसीबी की पारी अजीबोगरीब थी कभी बल्लेबाजों का जोर रहा तो कभी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की. आरसीबी की पूरी पारी में ये देखने को मिला. इस दौरान दो विकेट मैडन ओवर रहे जबकि आखिरी ओवर में तीन विकेट तो गिरे लेकिन 14 रन भी आए.

कोहली फेल
पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई आरसीबी की शुरूआत तेज रही और डिकॉक ने पहले से ही हाथ खोलने शुरू कर दिए. चेन्नई को हालांकि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के रूप में बड़ा विकेट मिला जो शर्दुल ठाकुर की गेंद पर मिड ऑन में रविंद्र जडेजा को कैच दे बैठे. उस समय स्कोर पांचवें ओवर में 35 रन था. कोहली 18 रन बनाकर आउट हुए लेकिन उससे पहले आईपीएल में अपने 2000 रन पूरे कर लिए.

डीवीलियर्स का धमाका
इसके बाद डिविलियर्स मैदान पर उतरे और डिकॉक के साथ मिलकर उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजों को दबाव में ले आया. दोनों ने मैदान के चारों ओर शॉट मारे और किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा. डिविलियर्स ने ठाकुर को लगातार तीन छक्के लगाए जिनमें से एक पर गेंद स्टेडियम के बाहर गिरी.

ब्रावो ने तोड़ी शतकीय साझेदारी
ड्वेन ब्रावो ने चेन्नई को कुछ राहत देते हुए डिकॉक का रिटर्न कैच लपका. इसके साथ ही डिविलियर्स और डिकॉक के बीच 135 रन की साझेदारी का भी अंत हो गया. डिविलियर्स को इमरान ताहिर ने पवेलियन भेजा.

आरसीबी का स्कोर 14वें ओवर में एक विकेट पर 138 रन था जो चार विकेट पर 142 हो गया. मनदीप सिंह ने 17 गेंद में 32 और वाशिंगटन सुंदर ने चार गेंद में 13 रन बनाकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया.

चेन्नई के लिए ताहिर , ब्रावो और ठाकुर ने दो दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
'इस टीम में कप्तानी मिल सकती है', हार्दिक पांड्या को लेकर रविचंद्रन अश्विन का बयान वायरल
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
मुंबई इंडियंस ने लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर, IPL 2027 से पहले लिया बड़ा फैसला
मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला
मंधाना-हरमनप्रीत में हो गई लड़ाई? इस वीडियो से उठे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget