एक्सप्लोरर

MI vs SRH: हैदराबाद के गेंदबाजों का कमाल, 118 के जवाब में 87 पर किया मुंबई को ढेर

स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बिना मैदान पर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 118 के जवाब में मुंबई इंडियंस को महज 18.5 ओवर में 87 रनों पर ढेर कर दिया.

महान क्रिकेटर और टीम के मेंटर सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन को खास नहीं बना पाए मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी. स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बिना मैदान पर उतरी सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 118 के जवाब में मुंबई इंडियंस को महज 18.5 ओवर में 87 रनों पर ढेर कर दिया. आईपीएल इतिहास में ये तीसरी बार ही हुआ है कि जब मैच में 20 विकेट गिरे हों.

तीसरे स्थान पर हैदराबाद
छठे मैच को 31 रनों से जीतते हुए सनराइजर्स हैदराबद 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. जबकि मुंबई इंडियंस के खाते में सिर्फ 2 अंक है और वो सातवें स्थान पर है.

मुंबई की खराब शुरुआत
छोटे से स्कोर के सामने मुंबई की शुरुआत भी बेहद खराब रही. 21 रन तक पहुंचते-पहुंचते एविन लुईस(5),ईशान किशन(0) और कप्तान रोहित शर्मा के विकेट गंवा दिए. पावरप्ले में टीम  सिर्फ 22 रन ही जोड़ पाई.

सूर्यकुमार और क्रुणाल की कोशिश बेकार
लगातार गिर रहे विकेट को रोका क्रुणाल पांड्या और सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की. जब मुंबई मैच में वापसी के साथ जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी उसी वक्त राशिद की गेंद पर क्रुणाल 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 34 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेलने के बाद सूर्यकुमार यादव संदीप शर्मा की गेंद को बाउंड्री लाइन पर राशिद खान के हाथों में खेल गए.

14 रन और छह विकेट
ये किसी गेंदबाज का गेंदबाजी स्पेल नहीं बल्कि मुंबई के लोउर मिडिल ऑर्डर का पतन है. 73 रन पर टीम ने काइरन पोलार्ड के रूप में पांचवां विकेट गंवाया,इसके बाद सूर्यकुमार यादव 77, मिचेल मैक्लेनेघन 78,मयंक मारकंडे 80 के कुल योग पर पवेलियन लौटे. टीम का स्कोर 81 पर पहुंचा तो हार्दिक पांड्या भी प्रेशर में गेंद को हवा में लहरा बैठे. 87 रनों के कुल योग पर मुस्तफिजुर के रूप में मुंबई का आखिरी विकेट गिरा.

हैदराबाद की शानदार गेंदबाजी
भुवनेश्वर कुमार के बिना उतरी सनराइजर्स हैदराबद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पिन और तेज अटैक के साथ कप्तान विलियमसन ने छह गेंदबाजों गेंदबाजी पर लगाया और किसी भी गेंदबाज ने कप्तान को निराश नहीं किया. सिद्धार्थ कौल ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके, राशिद खान और बासिल थम्पी ने दो-दो विकेट लिए.शाकिब अल हसन,मोहम्मद नबी और संदीप शर्मा ने मुंबई के एक-एक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी-
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने घरेलू मैदान, वानखेड़े स्टेडियम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 18.4 ओवरों में 118 रनों पर ही ढेर कर दिया. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और उनके गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर हैदराबाद को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया.

मुंबई के गेंदबाजों का कमाल

मुंबई के लिए मिशेल मैक्लेघन(3 ओवर 22 रन), मयंक मारकंडे(3 ओवर 15 रन), हार्दिक पांड्या (3 ओवर 20 रन) ने दो-दो विकेट लिए. मुस्तफिजुर रहमान(3.4 ओवर 18 रन) और जसप्रीत बुमराह(4 ओवर 25 रन) को एक-एक सफलता मिली.

खराब शुरुआत

मेहमान टीम की शुरुआत खराब रही और पूरी पारी में इससे उबर नहीं पाई. 20 रनों पर ही उसने शिखर धवन (5) और ऋद्धिमान साहा (0) के विकेट खो दिए थे. इन दोनों को मैक्लेघन ने दूसरे ओवर में पवेलियन भेजा.

मिडिल ऑर्डर भी फेल

मनीष पांडे (16) ने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर टीम को संभालने की कोशिश की और तीसरे विकेट के लिए 24 रन जोड़े. हार्दिक ने मनीष को आउट कर विलियमसन को अकेला छोड़ दिया. शाकिब अल हसन दो रन बनाकर रन आउट हो गए. पहली बार 11वें सीजन में खेलने उतरे मोहम्मद नबी ने 14 रनों का योगदान दिया. उनकी पारी का अंत मंयक ने उन्हें बोल्ड कर किया.

यूसुफ पठान का संघर्ष

मिडिल ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद अकेले यूसुफ पठान लड़ते रहे लेकिन उनका संघर्ष टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में असफल ही रहा. पठान 33 गेंद में एक छक्के और दो चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL Orange and Purple Cap: ऑरेंज कैप की दौड़ में शुभमन गिल से आगे हैं विराट कोहली, जानिए किसके पास है पर्पल कैप
ऑरेंज कैप की दौड़ में शुभमन गिल से आगे हैं विराट कोहली, जानिए किसके पास है पर्पल कैप
इन क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत, बाथरूम में महिलाओं का छिपकर बना रहे थे Video; पुलिस ने पकड़ा
इन क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत, बाथरूम में महिलाओं का छिपकर बना रहे थे Video; पुलिस ने पकड़ा
Watch: विराट कोहली ने खोया आपा, अंपायर से भिड़े; रजत पाटीदार के विकेट से थे नाराज
Watch: विराट कोहली ने खोया आपा, अंपायर से भिड़े; रजत पाटीदार के विकेट से थे नाराज
भुवनेश्वर कुमार के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद हारी RCB, गुजरात ने 25 गेंद पहले चेज किया टारगेट
भुवनेश्वर कुमार के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बावजूद हारी RCB, गुजरात ने 25 गेंद पहले चेज किया टारगेट

वीडियोज

47 फिल्में साइन करने वाला स्टार आज रील्स में, ट्रोलिंग के बाद राहुल रॉय ने बताई सच्चाई
Chitra Tripathi: EXIT POLL में बीजेपी, EXACT पोल में क्या? | Bengal Elections 2026 | BJP Vs TMC
Gurugram Crime: कासन गांव में गैंगवार और पुरानी रंजिश का खूनी खेल! | Crime News | Haryana Police
Bengal Exit Poll: बंगाल में बड़ा उलटफेर! Mamata Banerjee की विदाई, BJP की चढ़ाई? | TMC
Mira Road Horror: मुंबई दहलाने की बड़ी साजिश! मीरा रोड कांड के पीछे ISIS का 'Lone Wolf' Plan!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंसानियत के नाते, अकेलापन बर्दाश्त नहीं...', इमरान खान ने कोर्ट से लगाई रिहाई की गुहार
'इंसानियत के नाते, अकेलापन बर्दाश्त नहीं...', इमरान खान ने कोर्ट से लगाई रिहाई की गुहार
AAP का विश्वास प्रस्ताव, BJP का बॉयकॉट और कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब विशेष सत्र में कुछ बड़ा होने वाला है! 
AAP का विश्वास प्रस्ताव, BJP का बॉयकॉट और कांग्रेस का प्रदर्शन, पंजाब विशेष सत्र में कुछ बड़ा होने वाला है! 
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां गिरेंगे ओले
Watch: विराट कोहली ने खोया आपा, अंपायर से भिड़े; रजत पाटीदार के विकेट से थे नाराज
Watch: विराट कोहली ने खोया आपा, अंपायर से भिड़े; रजत पाटीदार के विकेट से थे नाराज
Undekhi 4 Review: एक शानदार वेब सीरीज का एवरेज फिनाले, जबरदस्त एक्टर्स के बावजूद सबसे कमजोर सीजन
अनदेखी 4 रिव्यू: एक शानदार वेब सीरीज का एवरेज फिनाले, जबरदस्त एक्टर्स के बावजूद सबसे कमजोर सीजन
'ब्राउन बॉय इंडियन, मैं तुम्हारी बॉस हूं, तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो...', जेपी मॉर्गन की महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप
'ब्राउन बॉय इंडियन, मैं तुम्हारी बॉस हूं, तुमने मेरे साथ संबंध नहीं बनाए तो...', जेपी मॉर्गन की महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप
Tattoos Designs Tips : टैटू बनवाने से पहले जान लें ये 5 डिजाइन, बाद में हो सकता है पछतावा, जानें सबसे बड़ी गलती?
टैटू बनवाने से पहले जान लें ये 5 डिजाइन, बाद में हो सकता है पछतावा, जानें सबसे बड़ी गलती?
आज से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के ये नियम, आप भी हैं गेमर तो जान लें हर बात
आज से बदल गए ऑनलाइन गेमिंग के ये नियम, आप भी हैं गेमर तो जान लें हर बात
Embed widget