एक्सप्लोरर

IPL 2018: आखिरी लीग मुकाबले के साथ तय हुई प्लेऑफ की चार टीमें

इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-11 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं. इसके साथ ही प्लऑफ की तस्वीरें भी साफ हो गई. पॉइंट्स टेबल में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले और दूसरे स्थान पर है.

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन-11 के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं. इसके साथ ही प्लऑफ की तस्वीरें भी साफ हो गई. पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पहले और दूसरे स्थान पर है.

सीजन के शुरुआत से ही उतार-चढाव भरे सफर को तय करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम तीसरे और चौथे स्थान पर रही.

लीग चरण के आखिरी दिन सबसे पहले निर्णायक मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियंस को 11 रन से हरा दिया. इस हार साथ ही डिफेंडिंग
चैंपियन मुंबई की टीम आईपीएल से बाहर हो गई है. तीन बार खिताब पर अपना कब्जा जमा चुकी मुंबई की टीम इस सीजन में पांचवे स्थान पर रही.

मुंबई की हार के बाद चौथे स्थान के लिए किंग्स और राजस्थान में जंग थी. किंग्स के लिए समीकरण काफी कठीन थे और चेन्नई की पारी के 100 रन पूरे होते ही राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बना ली.

दिन के दूसरे मुकबालें में चेन्नई सुपरकिंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट हरा दिया. सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब की टीम को
आखिरी के पांच मुकाबले में लगातार हार का सामना करना पड़ा.

आपको बता दें कि ये दोनों टीमें स्पॉट फिक्सिंग के मामले में दो साल बैन के बाद आईपीएल में वापसी की है और दोनों ही टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.

प्लेऑफ के मुकाबले:

क्वालीफायर 1 - फाइनल मुकाबले में पहुंचने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने सामने होगी. दोनों टीमों के बीच
मुकबाला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार 22 मई को खेला जाएगा. जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी जबकि हारने वाली टीम को
क्वालीफायर-2 खेलना होगा.

एलिमिनेटर - फाइनल में पहुंचने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 23 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. जीतने वाली टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए एक और जंग का सामना करना होगा.

क्वालीफायर 2 - पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम इस मुकाबले में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी. मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम 27 मई को पहले क्वालीफायर की विजेता टीम से भिड़ेगी. फाइनल मुकबाला मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा.

अबतक प्लेऑफ और फाइनल के मुकाबले रात 8 बजे शुरु होते थे लेकिन इस बार एक घंटा पहले यानी शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 4th T20: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारत की प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव; संजू सैमसन को नहीं मिला मौका
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
IPL में कहर ढाने वाले 5 तेज गेंदबाजों को किया गया इग्नोर, जीरो विकेट लेने वाला बॉलर टीम इंडिया में
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget