एक्सप्लोरर

IPL 2018: क्या गंभीर बदल पाएंगे दिल्ली की किस्मत?

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम सबसे असफल टीमों में गिना जाता है. इस टीम ने एक भी बार फाइनल नहीं खेला है जबकि बीते कुछ सालों से यह अंतिम चार में भी जगह नहीं बना पाई है.

इस बार टीम ने बदलाव किए हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार खिताब दिलाने वाले गौतम गंभीर को अपना कप्तान नियुक्त किया है.

इस बार दिल्ली की टीम की सबसे अच्छी बात यह है कि उसके पास एक आक्रामक कप्तान और कुछ अच्छे ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. टीम से संकेत मिल रहा है कि इस सीजन में वह एक नए जज्बे के साथ उतरने जा रही है.

गंभीर पहले भी दिल्ली के लिए खेल चुके हैं. एक बार फिर अपनी घरेलू टीम में वापसी से वह उत्साहित होंगे. वहीं टीम को उम्मीद होगी कि गंभीर ने जिस तरह अपनी कप्तानी में कोलकाता की काया पलटी थी, उसी तरह वह दिल्ली के हिस्से में भी वही सफलता लेकर आएंगे.

पिछले पांच सीजन में दिल्ली की टीम प्वाइंट टेबल में नीचे रही है. 2013 में वह 10 टीमों की तालिका में नौवें स्थान पर रही थी. 2014 में उसे आठ टीमों में अंतिम स्थान मिला था. 2015 में वो सातवें, 2016 में छठे और पिछले सीजन में भी वह छठे स्थान पर रही थी.

पिछले सीजन की टीम को देखा जाए तो दिल्ली ने युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस मौरिस को रिटेन किया है.

टीम के पास कोलिन मुनरो, जेसन रॉय, डेनियर क्रिस्टियन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं.

जनवरी में हुए ऑक्शन में दिल्ली ने अपने साथ टी-20 का बड़ा नाम ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को नौ करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं कागिसो रबादा को राइट टू मैच के जरिए 4.2 करोड़ में अपने साथ बनाए रखा.

बीते कुछ सीजन के मुकाबले इस सीजन में दिल्ली की टीम अधिक संतुलित लग रही है.

टीम ने इस साल भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कप्तान पृथ्वी शॉ और मनजोत कालरा को भी अपने साथ जोड़ा है.

टीम के पास रबाडा के अलावा मोहम्मद शमी, ट्रैंट बोल्ट, मौरिस, लेग स्पिनर अमित मिश्रा जैसे गेंदबाज हैं.

टीम :

गौतम गंभीर (कप्तान), ऋषभ पंत, क्रिस मौरिस, ग्लेन मैक्सवेल, कागिसो रबाडा, अमित मिश्रा, शहबाज नदीम, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, गौतम गंभीर, ट्रैंट बोल्ट, कोलिन मुनरो, डेनियल क्रिस्टियन, जेसन रॉय, नमन ओझा, पृथ्वी शॉ, गुरकीरत सिंह, अवेश खान, अभिषेक शर्मा, जयंत यादव, हर्षल पटेल, मनजोत कालरा, संदीप लामिचाने, सयन घोष.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, बुमराह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने
ओली रॉबिन्सन ने रचा इतिहास, बुमराह के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने
IPL 2027 में भी खेलेंगे एमएस धोनी? CSK खिलाड़ी ने किया अंदर की बात का खुलासा
IPL 2027 में भी खेलेंगे एमएस धोनी? CSK खिलाड़ी ने किया अंदर की बात का खुलासा
दलीप ट्रॉफी में लिया IPL का बदला, कौन हैं त्र‍िपुराना व‍िजय? जिनकी फिरकी में ढेर वैभव सूर्यवंशी
दलीप ट्रॉफी में लिया IPL का बदला, कौन हैं त्र‍िपुराना व‍िजय? जिनकी फिरकी में ढेर वैभव सूर्यवंशी
तीसरे टेस्ट में भी उड़ी पाकिस्तान की धज्जियां, 50 रन नहीं बना पाई आधी टीम; बाबर भी फ्लॉप
तीसरे टेस्ट में भी उड़ी पाकिस्तान की धज्जियां, 50 रन नहीं बना पाई आधी टीम; बाबर भी फ्लॉप

वीडियोज

Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
US-ईरान युद्ध में दलाली करने वाले पाकिस्तान की हालत खस्ता, क्या बोले ख्वाजा आसिफ?
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
जिस केस में DM मेधा रूपम पर लगा जुर्माना, उसके खिलाफ SC जाएगी UP सरकार
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget