एक्सप्लोरर

DDvKKR: श्रेयस की कप्तानी पारी के साथ मानी दिल्ली की रूठी किस्मत, 55 रनों से दर्ज की जीत

नए कप्तान श्रेयस अययर के कप्तानी संभालते ही मानो दिल्ली डेयरडेविल्स की रूठी किस्मत मान गई है. बीती रात दिल्ली ने कोलकाता की टीम को 55 रनों के विशाल अंतर से हराकर टूर्नामेंट में एक नई शुरूआत की है.

नई दिल्ली: नए कप्तान श्रेयस अययर के कप्तानी संभालते ही मानो दिल्ली डेयरडेविल्स की रूठी किस्मत मान गई है. बीती रात दिल्ली ने कोलकाता की टीम को 55 रनों के विशाल अंतर से हराकर टूर्नामेंट में एक नई शुरूआत की है.

श्रेयस अय्यर के 93 रन के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान में कोलकाता नाइट राइडर्स को 55 रन से हराकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की.

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर कोलकाता को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट विकेट पर 164 रन पर रोककर 55 रन से मैच जीत लिया.

दिल्ली की सात मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि कोलकाता को सात मैचो में चौथी हार का सामना करना पड़ा है.

कोलकाता के लिए आंद्रे रसैल ने 30 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के की मदद से सर्वाधिक 44 रन बनाए. रसैल और शुभम गिल के बीच छठे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई.

दिल्ली की सात मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि कोलकाता को सात मैचों में चैथी हार का सामना करना पड़ा है.

दिल्ली के लिए ट्रेंट बोल्ट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ग्लैन मैक्सवेल को दो. दो विकेट मिला.

दिल्ली से मिले 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने 46 रन के अंदर ही अपने चार विकेट गंवा दिए. इसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही और दिल्ली से मिला उसका लक्ष्य दूर होता चला गया.

रसैल ने 30 गेंदों पर 44 रन में तीन चौके और चार छक्के उड़ाए. शुभम मिल ने 29 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन का योगदान दिया. सुनील नरेन ने 26 और कप्तान दिनेश कार्तिक ने 18 रन का योगदान दिया. कोलकाता के लिए रसैल और गिल ने छठे विकेट के लिए 64 रन की सर्वाधिक साझेदारी की. रसैल को अवेश खान ने बोल्ड किया.

इससे पहले कप्तान श्रैयस अययर के नाबाद 93 और 18 साल के युवा बल्लेबाज पथ्वी शॉ के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने चार विकेट पर 219 रन का विशाल स्कोर बनाया.

लीग के जारी 11वें संस्करण में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है. कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली को ओपनर पथ्वी शॉ और कोलिन मुनरो ने पहले विकेट के लिए 6.6 ओवरों में 59 रन की साझेदारी की. मुनरो 18 गेंदो पर चार चैकों और दो छक्कों की बदौलत 33 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें शिवम मावी ने बोल्ड किया.

शॉ ने 44 गेंदों पर सात चैकों और दो छक्कों के दम पर 62 रन बनाए. शॉ का इस सीजन में में यह पहला अर्धशतक है. वह आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से सबसे युवा खिलाड़ी बन बन गए हैं. शॉ को पियूष चावला ने बोल्ड किया.

कप्तान श्रैयस अययर ने 40 गेंदों पर तीन चैकों और 10 छक्कों की मदद नाबाद 93 रन बनाए. अययर का 11वें संस्करण में यह तीसरा अर्धशतक है. इसके साथ ही आईपीएल में उनके 1000 रन हो गए हैं. शॉ और अययर के बीच दूसरे विकेट के लिए 68 रन की साझेदार हुई.

कप्तान अययर ने ग्लैन मैक्सवेल के साथ भी चैथे विकेट के लिए 73 रन जोड़े. ग्लैन मैक्सवेल ने 18 गेंदों पर एक चैके और दो छक्के के सहारे 27 रन बनाए. मैक्सवेल का विकेट 202 के स्कोर पर गिरा. रिषभ पंत खाता खोले बिना रसैल की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे.

दिल्ली ने आखिरी के ओवर में 29 रन बटोरे जिसमें चार छक्के शामिल हैं. इसके अलावा उसने उसने आखिरी चार ओवर में उसने 76 रन जुटाए.

कोलकाता के लिए चावला ने 33 रन पर एक विकेट, मावी ने 58 रन पर एक विकेट और रसैल ने 28 रप एक विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget