एक्सप्लोरर

DD vs KXIP: दिल्ली की शानदार गेंदबाजी, 143 पर रुका किंग्स का कारवां

लियाम प्लंकेट की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को आठ विकेट पर 143 रन ही बनाने दिये.

लियाम प्लंकेट की अगुवाई में तेज गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को आठ विकेट पर 143 रन ही बनाने दिये.

किंग्स इलेवन के चार बल्लेबाज करूण नायर (34), डेविड मिलर (26), के एल राहुल (23) और मयंक अग्रवाल (21) ने 20 की रन संख्या पार की लेकिन कोई भी बड़ी पारी नहीं खेल पाया. दिल्ली की तरफ से प्लंकेट ने 17 रन देकर तीन जबकि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और अवेश खान ने दो-दो विकेट लिये.

डेयरडेविल्स और विशेषकर फिरोजशाह कोटला में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिस गेल के चोट की वजह से बाहर होने से गौतम गंभीर एंड कंपनी को राहत मिली. पिच पर अच्छा उछाल था और ऐसे में दर्शक और पंजाब की टीम जरूर निराश हुई होगी. स्वाभाविक है कि दोनों को गेल की कमी खली जिन्होंने पिछले तीन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक जमाये थे.

दिल्ली के गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी जिन्होंने बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया. पंजाब की टीम 15वें ओवर में तिहरे अंक में पहुंची और इस बीच उसने चार विकेट गंवाये. इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी और अगले पांच ओवर में भी 43 रन ही बन पाये और इस बीच चार विकेट गिरे. दिल्ली की फील्डिंग अच्छी होती तो पंजाब की स्थिति और खराब होती.

एरोन फिंच ने पारी का आगाज किया लेकिन अपनी तेजी से प्रभावित करने वाले युवा तेज गेंदबाज अवेश खान ने उन्हें पारी के दूसरे ओवर में ही आसान कैच देने के लिये मजबूर किया. गेल के साथ पिछले तीन मैचों में टीम को बेहतरीन शुरूआत देने वाले राहुल ने अवेश की 145 किमी से अधिक रफ्तार से की गयी गेंद को दिशा देकर फाइन लेग पर खूबसूरत छक्का जमाया.

पंजाब की यह खुशी हालांकि जल्द ही काफूर हो गयी. पुल करने में माहिर राहुल और अग्रवाल परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा पाये. राहुल ने लियाम प्लंकेट की ऑफकटर पर स्कूप करने के प्रयास में गेंद हवा में लहरा दी जिसे अवेश ने शॉर्ट फाइन लेग पर खूबसूरती से कैच में बदला. प्लंकेट इसके बाद छोर बदलकर गेंदबाजी के लिये आये और उन्होंने अग्रवाल के विकेटों को थर्रा दिया.

युवराज शुरू से रन बनाने के लिये जूझते रहे. तीन पारियों में 36 रन बनाने वाले बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने अवेश की रफ्तार वाली गेंद पर पुल करने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच दिया. उन्होंने 17 गेंदों पर 14 रन बनाये. डेविड मिलर को भी छह और दस रन के निजी योग पर दो जीवनदान मिले.

धीमी रन गति के कारण बल्लेबाज दबाव में थे. नायर ने ऐसे में प्लंकेट की गेंद पर लांग ऑन पर कैच थमा दिया. क्रिस्टियन ने अगले ओवर में मिलर को भी पवेलियन भेज दिया जिससे पंजाब की डेथ ओवरों में अच्छा स्कोर खड़ा करने की उम्मीदें भी समाप्त हो गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget