एक्सप्लोरर

दर्द से परेशान धोनी ने कहा- आराम के लिए नहीं है टाइम

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिह धोनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली रोमांचक जीत का श्रेय टीम की ओपनिंग साझेदारी को दिया.

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिह धोनी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली रोमांचक जीत का श्रेय टीम की ओपनिंग साझेदारी को दिया. चेन्नई ने सोमवार रात को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में शेन वाटसन और फाफ डु प्लेसिस बीच पहले विकेट के लिए हुई शानदार शतकीय साझेदारी की बदौलत चार विकेट पर 211 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर दिल्ली को पांच विकेट पर 198 रन पर रोक कर 13 रन से मैच जीत लिया.

धोनी ने मैच के बाद कहा, "पीठ के दर्द की वजह से ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता था क्योंकि आराम करने के लिए समय नहीं है. इस वजह से मैं ज्यादा ट्रेनिंग भी नहीं कर पाया था लेकिन टी-20 में ज्यादा वर्कलोड नहीं होता, इसलिए मैनेज किया जा सकता है. हमारे लिए एक अच्छी शुरूआत बेहद जरूरी थी, रनों के लिहाज से नहीं बल्कि एक साझेदारी के तौर पर."

धोनी नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे और उन्होंने 22 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के की बदौलत नाबाद 51 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली.

कप्तान ने कहा, "मैंने खुद को प्रमोट किया और पांच नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरा. अच्छा लगता है जब आप आठवें या 10वें ओवर में उतरते हैं क्योंकि इससे यह होता है कि गेंदबाज भी नहीं जानता कि बल्लेबाज किस गेंद पर बड़ा शॉट खेलेगा."

उन्होंने कहा, "विकेट को देखकर लगा कि यहां एक विदेशी बल्लेबाज को भेजना ठीक होता. सैम बिलिंग्स को आराम की जरूरत है. लेकिन, अंबाती रायडू के मध्यक्रम में होने और फाफ डु प्लेसिस के ओपनर होने ने हमारे लिए काम आसान कर दिया. रायडू में किसी भी नंबर पर रन बनाने की क्षमता हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
17 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा फाइनल, भारत-वेस्टइंडीज में आर-पार की लड़ाई
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget