एक्सप्लोरर

IPL 2018: 'सबसे मंहगे भारतीय' उनादकट तोड़ पाएंगे सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड!

सीजन के शुरू होने से पहले ही एक रिकॉर्ड भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने रचा. ऑक्शन के दौरान उन्हें 11.50 करोड़ की रिकॉर्ड बोली पर राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा.

आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड - इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन की शुरुआत सात अप्रैल से होने जा रही है. एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड का रोमांच देखने को मिलेगा. पुराने रिकॉर्ड टूटेंगे और नए रिकॉर्ड बनेंगे. सीजन के शुरू होने से पहले ही एक रिकॉर्ड भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने रचा. ऑक्शन के दौरान उन्हें 11.50 करोड़ की रिकॉर्ड बोली पर राजस्थान रॉयल्स ने अपने साथ जोड़ा.

उनादकट इस वक्त भारत के सबसे बेहतरीन टी20 गेंदबाजों में से एक हैं और ऑक्शन के दौरान उनके लिए चेन्नई सुपर किंग्स,किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स ने बोलियां लगाई थी. 1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले उनादकट भारत के सबसे मंहगे तेज गेंदबाज के रूप में सामने आए. मंहगी बोली के बाद अब फ्रेंचाइजी की उम्मीद उनादकट से मैच जिताऊ गेंदबाजी की होगी. एक ऐसी गेंदबाजी स्पेल की जो इतिहास रच जाए. एक ऐसा इतिहास जो रॉयल्स के ही गेंदबाज ने आज से 10 साल पहले आईपीएल में बनाया था.

पहले सीजन कि विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज पाकिस्तान के सोहेल तनवीर ने 4 मई 2008 को ऐसी तूफानी गेंदबाजी की थी कि आज तक कोई इसे तोड़ नहीं पाया. सवाई मानसिंह स्टेडियम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बाएं हाथ के इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने 4 ओवर के अपने स्पेल में 14 रन देकर छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था. पहले आईपीएल में बना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का ये रिकॉर्ड 10 सीजन में नहीं टूट पाया.

2016 में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के लेग स्पिनर एडम ज़ांपा 6 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने लेकिन इसके लिए उन्होंने 19 रन खर्चे थे. भारत का कोई भी गेंदबाज आईपीएल में छह विकेट हासिल नहीं कर पाया है. अनिल कुंबले ने 2009 में 5 रन देकर 5 विकेट लिए थे जो भारतीय गेंदबाजों का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल है.

ऐसे में अब देखना होगा कि क्या आईपीएल के नए सीजन में रिकॉर्ड बोली में बिकने वाले जयदेव उनादकट अपनी टीम के लिए एक बार फिर से रिकॉर्ड गेंदबाजी कर पाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
LIVE: विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 5 टीमों के 27 स्लॉट खाली; MI के पास सबसे कम का पर्स
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget