एक्सप्लोरर

IPL 2018: किसी भी बल्लेबाज का सामना करने के लिए तैयार हैं बासिल थम्पी

सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज बासिल थम्पी नए सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. हैदराबाद ने उन्हें 95 लाख रुपये में खरीदा. मौके का इतंजार कर रहे थप्मी ने कहा कि उन्होंने पिछले सीजन से इतना विश्वास हासिल कर लिया है कि अब वह किसी भी बल्लेबाज का सामना करने के लिए तैयार हैं.

थम्पी ने एक बयान में कहा था कि उनके पास इतना अनुभव आ चुका है कि वह किसी भी बल्लेबाज का सामना कर सकते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स टीम में शामिल उनके दोनों पसंदीदा खिलाड़ियों-महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना का सामना करने के बारे में उन्होंने कहा, "यह सब आपकी क्षमता पर निर्भर करता है. आपके सामने जो भी बल्लेबाज हो, आपको केवल अपनी क्षमता पर भरोसा करना है. पिछले साल आईपीएल से मैंने इसी भरोसे का पाठ सीखा है. इसलिए, आज मुझे इतना विश्वास है कि मैं किसी भी बल्लेबाज का सामना कर सकता हूं."

'इमर्जिग प्लेयर ऑफ द ईयर' रह चुके हैं थप्मी
पिछले साल आईपीएल में थम्पी गुजरात लायंस की टीम में थे. उन्होंने 12 मैचों में 11 विकेट झटककर 'इमर्जिग प्लेयर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार भी जीता था. अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर उन्होंने भारतीय टीम का दरवाजा भी खटखटाया था.

हैदराबाद ने लगाया दांव
नए सीजन में थम्पी 30 लाख के बेस प्राइस के साथ उतरे थे, इस साल जनवरी में आयोजित हुई ऑक्शन उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 95 लाख रुपये में खरीदा. केरल के तेज गेंदबाज को आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. नए सीजन, नई टीम और नई चुनौती का सामना करने के बारे में थम्पी ने कहा, "मैं इस टीम में आकर काफी खुश और उत्साहित महसूस कर रहा हूं. मैंने आईपीएल में डेब्यू इसी टीम के खिलाफ किया था. यह ग्राउंड और यह टीम हमेशा मेरे लिए खास रहेगी."

भुवी से सीखेंगे गेंदबाजी के गुर
विश्व के बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार भुवनेश्वर इस बार हैदराबाद टीम के उप-कप्तान हैं. ऐसे में केरल के इस गेंदबाज के पास अनुभव हासिल करने का मौका होगा. इस पर थम्पी कहते हैं, "यह मेरा सौभाग्य है कि मैं उनके साथ प्रैक्टिस कर रहा हूं. गेंदबाजी कर रहा हूं. उनसे काफी कुछ सीखने को मिल रहा है और यह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है."

थम्पी ने कहा, "मुझे उनसे काफी कुछ टिप्स मिल रहे हैं. एक तेज गेंदबाज के तौर पर जरूरी होता है कि आपको फिल्डिंग किस तरह लगानी है. इस बारे में पता हो. इसको लेकर भुवनेश्वर से मुझे काफी कुछ नया जानने को मिला है."

पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के लिए थम्पी को भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए.

भारतीय टीम में बनाएंगे जगह
थम्पी आईपीएल के जरिए भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में जगह हासिल करने के बारे में उन्होंने कहा, "मेरा ऐसा कुछ सोचना नहीं है. मैं जैसा हूं, वैसे ही रहते हुए खेलना चाहता हूं. मैंने पिछले साल ही यॉर्कर गेंदों पर ध्यान दिया था और अब भी इसी पर ही टिका रहूंगा. टीम में जगह बनाने को लेकर मैंने कोई योजना तैयार नहीं की है."

विलियमसन टीम को ट्रॉफी तक लेकर जा पाएंगे?
इस बारे में थम्पी ने कहा, "मैं विलियमसन के नेतृत्व में टीम में शामिल होकर काफी खुश हूं. वह काफी शांत और सुलझे हुए इंसान हैं. उनके रहते हुए हमें प्रैक्टिस के समय किसी प्रकार का दबाव नहीं होता है और उनसे जब चाहें आसानी से बात कर लेते हैं. वह टीम को और भी ऊर्जा देंगे."

रैना की कमी खलेगी थम्पी को
इस बार गुजरात के किस खिलाड़ी की कमी आईपीएल में सबसे ज्यादा खलेगी. इस पर थम्पी ने कहा, "रैना भाई का साथ न होना सबसे ज्यादा खलेगा. ड्वेन ब्रावो की कमी भी खलेगी. पिछले साल रैना की ही बदौलत मैंने 14 में से 12 मैच खेले थे. किसी नए खिलाड़ी के लिए टीम में आने के साथ ही इतने मैच खेलना आसान नहीं होता. उन्होंने मेरे साथ एक भाई जैसा महसूस किया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
आकिब नबी ने बरपाया कहर, पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ढेर
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
सिर्फ 1 रन पर मचा बवाल, टीम ने BCCI से की शिकायत, जानें क्या है पूरा मामला
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget