एक्सप्लोरर

RCBvsDD: दिल्ली को 10 रनों से हराकर 'आखिरकार' विराट की सेना ने किया विजयी अंत

RCBvsDD: दिल्ली को 10 रनों से हराकर 'आखिरकार' विराट की सेना ने किया विजयी अंत


नई दिल्ली: आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गए 56वें मुकाबले में दिल्ली की टीम का अंत हार के साथ हुआ. फिरोजशाह कोटला मैदान के मैदान पर खेले गए मुकाबले में आरसबी ने दिल्ली को 10 रनों से हारया. बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान विराट कोहली (52) की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन दिल्ली की टीम के बल्लेबाज उसे इस लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके और पूरी टीम 20 ओवर खेलकर आउट हो गई.


 


दिल्ली के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत (45) ने एक बार फिर अपने खेल से प्रभावित किया, लेकिन और कोई बल्लेबाज टीम के लिए अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सका. अंत में मोहम्मद शमी ने नौ गेंदों में 21 तीन चौके और एक छक्के की मदद से 21 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन वह आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए.


 


दिल्ली ने इस आईपीएल का अंत छठे स्थान पर रहकर किया है. वहीं बेंगलोर आखिरी मैच जीत कर भी आखिरी स्थान पर ही रही. बेंगलोर की तरफ हर्षल पटेल ने तीन विकेट लिए. शेन वाटसन ने किफायती गेंदबाजी की और चार ओवरों में महज 16 रन खर्च करते हुए एक विकेट लिया. अवेश खान ने चार ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट लिया.


 


लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरूआत खराब रही. संजू सैमसन पारी की दूसरी गेंद पर ही अवेश का शिकार बने. करुण नायर (26) अच्छा खेल रहे थे लेकिन 41 के कुल स्कोर पर वाटसन ने उन्हें पवेलियन भेजा.


 


लय में आते दिख रहे श्रेयस अय्यर अपनी 32 रनों की पारी को आगे नहीं बढ़ा पाए. पटेल की गेंद पर वाटसन ने 87 के कुल स्कोर पर उनका कैच पकड़ा. पंत के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े. पटेल ने अगली ही गेंद पर मार्लन सैमुएल्स को खाता खोले बिना पवेलियन लौटा दिया. एक छोर से पंत लगातार रन बना रहे थे तो दूसरी छोर से कोरी एंडरसन संघर्ष कर रहे थे. ट्रेविस हेड ने एंडरसन का पारी का अंत किया.


 


पैट कमिंस (7) लोंग ऑन पर कोहली के हाथों लपके गए. अगले ओवर में पटेल ने पंत की गिल्लियां बिखेर दिल्ली को जीत से दूर रखने की पूरी तैयारी कर ली. उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के लगाए.


 


इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विराट की सेना निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी. कोहली ने बेंगलोर के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. क्रिस गेल (48) दो रनों से अर्धशतक से चूक गए. वह दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे. पवन नेगी ने अंत में पांच गेंदों में तीन चौके मारते हुए 13 रन की पारी खेल टीम को सम्मानजनक स्कोर प्रदान किया. दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज कमिंस रहे. उन्होंने चार ओवरों में 21 रन देकर दो विकेट लिए. जहीर को एक और नदीम को एक विकेट मिला.


 


बेंगलोर की शुरूआत धीमी रही. दिल्ली के गेंदबाजों ने गेल और विष्णु विनोद को हाथ खोलने का मौके नहीं दिया. रन न बनता देख विनोद ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया और कमिंस की गेंद पर 30 के कुल स्कोर पर पांचवें ओवर में बोल्ड हो गए. इस 30 में सिर्फ तीन रन ही विनोद के थे.


 


पावर प्ले में बेंगलोर का स्कोर एक विकेट पर 37 रन था. इसके बाद कोहली और गेल भी ज्यादा तेजी से रन नहीं बना पाए. हालांकि बीच-बीच में दोनों ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. गेल ने जब रन गति को तेज करने की कोशिश की तभी नदीम की गेंद पर जहीर के हाथों लपके गए.


 


गेल ने कोहली के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 8.2 ओवरों में 62 रनों की साझेदारी की. गेल ने अपनी पारी में 38 गेंदें खेली और तीन चौके तथा तीन छक्के लगाए. हेड (2) अगले ओवर में रन आउट हो गए.


 


17वां ओवर लेकर आए जहीर ने कोहली को लोंग ऑफ पर नदीम के हाथों लपकवाया. उन्होंने 45 गेंदों की पारी में तीन चौके और इतने ही छक्के लगाए. कोहली का विकेट 118 के कुल योग पर गिरा. केदार जाधव नौ गेंदों में 12 रन बनाकर रन आउट हुए. सचिन बेबी ने 12 रनों का योगदान दिया.


 


पवन नेगी ने आखिरी ओवर में तीन चौकों की मदद से 16 रन लेकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. शेन वाटसन चार रनों पर नाबाद लौटे.


 


 


 


 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget