एक्सप्लोरर

SRHvsMI: सिद्धार्थ कौल और गेंदबाज़ों के आगे बेबस नज़र आई मुंबई ने बनाए 138 रन


SRHvsMI: सिद्धार्थ कौल और गेंदबाज़ों के आगे बेबस नज़र आई मुंबई ने बनाए 138 रन

नई दिल्ली/हैदराबाद: सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार और गेंदबाज़ों की लाजवाब गेंदबाज़ी की मदद से हैदराबाद ने मुंबई को महज़ 138 रनों पर रोक दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई की टीम कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक के बावजूद हैदराबाद के सामने महज़ 139 रनों का लक्ष्य ही खड़ा कर सकी. 


पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर काबिज़ मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस के रूप में एक सफल जोड़ी टीम को शुरूआत देने उतरी लेकिन दूसरे ओवर में ही मोहम्मद नबी ने सिमंस को 1 रन के स्कोर पर बोल्ड कर हैदराबाद को अच्छी शुरूआत दिलाई. नबी के साथ सिद्धार्थ कौल ने भी कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए मुंबई को दूसरा झटका दिया. शानदार फॉर्म में चल रहे नितिश राणा को पावरप्ले के 5वें ओवर में आउट कर सिद्धार्थ कौल ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई. 


इसके बाद पार्थिव पटेल महज़ 23 रन बनाकर कौल का दूसरा शिकार बने. 


शुरूआती 3 विकेटों के पतन के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम के स्कोर को आगे बड़ाया और 14वें ओवर तक टीम के 100 रनों के करीब पहुंचाया. इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने भी 50 रन पूरे किए. लेकिन 14वें ओवर की समाप्ती के बाद रनों की गति को बढ़ाने की कोशिश में हार्दिक पांड्या, राशिद खान की गेंद पर वापस पवेलियन लौट गए. पांड्या ने 24 गेंदों पर 15 रन बनाए. 


कप्तान पूरी पारी के दौरान अपने असली टच में नज़र नहीं आए और अंत में कुछ बड़े शॉट खेलने की कोशिश में सिद्धार्थ कौल का तीसरा शिकार बन गए. रोहित शर्मा ने 45 गेंदों में 67 रन बनाए. 


अंत में पोलार्ड और कर्ण शर्मा भी रन नहीं बना सके और भुवनेश्वर कुमार को अपना विकेट दे बैठे. 


हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने अपने 4 ओवरों के स्पेल में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए. भुवनेश्वर कुमार ने 29 रन देकर 2 विकेट. जबकि मोहम्मद नबी ने लाजवाब गेदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में महज़ 13 रन खर्चकर 1 विकेट अपने नाम किया. इसके अलावा राशिद खान ने भी 1 विकेट चटकाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
इंग्लिश खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक फैसले से दुनिया हैरान 
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget