एक्सप्लोरर

DDvsRPS: दिल्ली के गेंदबाज़ों के बेमिसाल प्रदर्शन से पुणे की प्लेऑफ में पहुंचने की राह हुई मुश्किल


DDvsRPS: दिल्ली के गेंदबाज़ों के बेमिसाल प्रदर्शन से पुणे की प्लेऑफ में पहुंचने की राह हुई मुश्किल

नई दिल्ली: 169 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए दिल्ली के गेंदबाज़ों ने बेमिसाल प्रदर्शन करते हुए पुणे को 15 रनों से हरा दिया. दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स से मिले 169 रनों के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश में राइज़िंग पुणे सुपरजाएंट की टीम दिल्ली के सामने महज़ 154 रन बनाकर पस्त हो गई. ज़हीर खान, मोहम्मद शमी समेत दिल्ली के तमाम गेंदबाज़ों ने लाजवाब गेंदबाज़ी का नमूना भी पेश किया. 


169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुणे की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. ज़हीर खान ने पारी की पहली गेंद पर ही अजिंक्ये रहाणे को क्लीन-बोल्ड कर अपनी टीम के मंसूबे साफ ज़ाहिर कर दिए. पहली गेंद पर विकेट गंवाने के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ मैदान पर उतरे. स्मिथ पारी को संवारने की कोशिश में कुछ तेज़ हाथ दिखाए लेकिन दूसरे छोर पर राहुल त्रिपाठी कोई कमाल नहीं कर सके और 7 रन बनाकर ज़हीर खान का दूसरा शिकार बन गए. 


शुरूआती ओपनर्स के विकेट गंवाने के बाद स्मिथ का साथ देने उतरे मनोज तिवारी ने जमकर बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक जमाया लेकिन दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते गए. पारी के 10वें ओवर में कप्तान स्मिथ 38 रन बनाकर शाहबाज़ नदीम की गेंद पर आउट हो गए. कप्तान का विकेट गंवाने के बाद मनोज तिवारी ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर 51 रनों की साझेदारी की. लेकिन जब टीम को बड़े शॉट्स की ज़रूरत थी तभी बेन स्टोक्स 16वें ओवर में शमी की गेंद पर एंडरसन को कैच थमाकर वापस पवेलियन लौट गए. 


पुणे की टीम को सबसे ज्यादा चुभा एमएस धोनी का रन-आउट होना. धोनी ऐसे वक्त पर अपना विकेट गंवा बैठे जब पुणे की टीम को उनकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी. शमी की सीधा थ्रो से धोनी महज़ 5 रन बनाकर रन-आउट हो गए. 


अंतिम ओवर मे पुणे को 25 रनों की दरकार थी जिसे हासिल करने की को मनोज तिवारी ने कोशिश की लेकिन वो आखिरी ओवर से 17 रन ही बटौर सके और पुणे की टीम को हार का सामना करना पड़ा. 


इससे पहले करूण नायर(64 रन) के आईपीएल 10 के पहले अर्धशतक की मदद से दिल्ली ने पुणे के सामने रखा 169 रनों का सम्मानजनक स्कोर रखा था. दिल्ली के फिरोज़शाह कोटला मैदान पर प्लेऑफ पहुंचने का ज़रूरी मुकाबला खेल रही पुणे की टीम दिल्ली के बल्लेबाज़ों पर अंकुश लगाने में कामयाब रही. लेकिन उनके बल्लेबाज़ अपना काम पूरा नहीं कर सके. 


दिल्ली के कप्तान ज़हीर खान ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया. करूण नायर के साथ संजू सैमसन पारी की शुरूआत करने पहुंचे लेकिन पहले ही ओवर में एक खराब रन लेने की कोशिश में शून्य के स्कोर पर रन-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन के विकेट के बाद बल्लेबाज़ी करने आए पिछले मैच के हीरो श्रेयस अय्यर का बल्ला आज नहीं चला और वो महज़ 3 रन बनाकर उनादकट का पहला शिकार बन बैठे. 


9 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाने के बाद करूण नायर और रिषभ पंत ने दिल्ली की पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाज़ों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की अहम साझेदारी हुई. लेकिन 22 गेंदों पर 36 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद रिषभ पंत एडम ज़म्पा की गेंद पर आउट हो गए. 


पंत के विकेट के बाद भी करूण नायर ने एक छोर संभाले रखा. इसके बाद करूण ने मार्लोन सैमुएल्स के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया और फिर सैमुएल्स, डेन क्रिस्चयन की गेंद पर 27 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. 


सैमुएल्स के बाद पहले कोरी एंडरसन(3 रन) और फिर कमिंस(11 रन) भी जल्दी वापस लौट गए. करूण नायर ने अपना अर्धशतक तो पूरा किया लेकिन अंतिम ओवरों में वो टीम को बड़ा स्कोर देने में नाकामयाब नज़र आए. नायर ने 45 गेंदों पर 9 चौको के साथ 64 रनों की पारी खेली. अंतिम ओवरों में पुणे ने दमदार वापसी करते हुए दिल्ली को महज़ 168 रनों पर रोक दिया. 


पुणे के लिए जयदेव उनादकट ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 4 ओवरों में 29 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए. वहीं स्टोक्स ने एक लाजवाब कैच के साथ 4 ओवरों में 31 रन खर्च 2 विकेट चटकाए. वाशिंगटन सुंदर, ज़म्पा और क्रिस्चयन के खाते में भी 1-1 विकेट आया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों; जानें तारीख और वेन्यू
सेमीफाइनल में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर! श्रीलंका सीरीज के बाद इस टूर्नामेंट में भिड़ेंगे दोनों

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget