एक्सप्लोरर

IPL 2017: राउंड रोबिन दौर के बाद भुवनेश्वर कुमार रहे सबसे सफल गेंदबाज

IPL 2017: राउंड रोबिन दौर के बाद भुवनेश्वर कुमार रहे सबसे सफल गेंदबाज


नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन का राउंड रोबिन दौर समाप्त हो चुका है. टूर्नामेंट अब प्लेऑफ में जा पहुंचा है. इस राउंड रोबिन दौर में मौजूदा विजेता भुवनेश्वर कुमार ने गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पर्पल कैप अपने पास रखी है. आईपीएल में पर्पल कैप उसे दी जाती है, जिसके सबसे ज्यादा विकेट होते हैं. राउंड रोबिन दौर की समाप्ति के बाद भुवनेश्वर ने इसे अपने ही पास रखा है.


 


भुवनेश्वर प्लेऑफ दौर से पहले 14 में से कुल 13 मैच खेल और 25 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं. भुवनेश्वर ने अपनी टीम के लिए न सिर्फ विकेट लिए बल्कि रन रोक कर टीम को कई अहम जीत दिलाई. डेथ ओवरों में उनकी गेंदबाजी देखने लायक थी. उन्होंने 51.2 ओवरों में 6.97 की औसत से 358 रन ही खर्च किए. भुवनेश्वर की टीम मौजूदा विजेता सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही है. ऐसे में उनके पास अभी तीन मैच खेलने का मौका है. 


 


इस सूची में एक ऐसा नाम है जिससे इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद नहीं थी. राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट एक दम से उभर कर आए और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई. वह 10 मैचों में 21 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 37.5 ओवरों में 7.37 की औसत से 279 रन दिए. इन विकटों में उनादकट ने एक हैट्रिक भी ली. उनादकट इस लीग में अभी कम से कम दो मैच और खेलते दिख सकते हैं. 


 


उनादकट की टीम के ही लेग स्पिनर इमरान ताहिर 12 मैचों में 18 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 47 ओवरों में 7.85 की औसत से 369 रन दिए हैं. हालांकि पूरी संभावना है कि वह टूर्नामेंट के अंत तक शीर्ष पांच में न रहें. ताहिर स्वदेश लौट चुके हैं और अब आईपीएल का एक भी मैच नहीं खेलेंगे. ऐसे में चौथे स्थान पर काबिज मुंबई इंडियंस के मिशेल मैक्लेघन तीसरे स्थान पर आ सकते हैं. 


 


मैक्लेघन के भी 18 विकेट हैं. हालांकि उन्होंने ताहिर से ज्यादा मैच खेले हैं और ज्यादा ओवर भी फेंके हैं. मैक्लेघन ने 13 मैचों में 9.22 की औसत से 461 रन दिए हैं. मुंबई ने शीर्ष पर रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है. उनके पास दो मैच खेलने का मौका है. 


 


अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान की फिरकी ने इस सीजन में सभी को प्रभावित किया है. वह पहली बार आईपीएल में खेल रहे हैं और पहले संस्करण में ही उन्होंने हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए विकटों की झड़ी लगा दी है. वह 13 मैचों में 17 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं. राशिद को अपनी विकेटों की संख्या बढ़ाने के लिए तीन मैच का मौका और मिल सकता है. उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. 


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
सांसद के बेटे ने DPL में खेली तूफानी पारी, 200 की स्ट्राइक रेट से ठोका अर्धशतक
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget