एक्सप्लोरर

KKRvRCB: सुनील नारायण-नितीश राणा के कमाल से केकेआर का विजयी आगाज़

सुनील नारायण(50) की आतिशी पारी के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक(नाबाद 35) के संयम से कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले मुकाबले में चार विकेट से शिकस्त दी.

नई दिल्ली/कोलकाता: सुनील नारायण(50) की आतिशी पारी के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक(नाबाद 35) के संयम से कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पहले मुकाबले में चार विकेट से शिकस्त दी. केकेआर के होम ग्राउंड इडेन गार्डन पर खेले गए मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने कोलकाता के सामने 177(सात विकेट पर 176 रन) रनों का लक्ष्य रखा. जिसे मेज़बान टीम ने 7 गेंद पहले 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

कोलकाता ने सुनील नरेन को क्रिस लिन के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा था. सुनील नारायण पिछले सीज़न में कई मौको पर अपने बल्ले की छाप दिखा चुके हैं. उन्होंने एक बार फिर अपने बल्ले का कमाल दिखाया और पावरप्ले के पहले छह ओवरों में ही आरसीबी के हाथ से मुकाबला छीन लिया. नारायण ने 19 गेंदों में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि लिन कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन के निजी स्कोर पर क्रिस वोक्स का शिकार बने.

नरेन को उमेश यादव ने छठे ओवर में 69 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा. उप-कप्तान रोबिन उथप्पा (13) को भी उमेश ने 83 के कुल स्कोर पर अपना शिकार बनाया. इसके बाद नितीश राणा ने 25 गेंदों में दो चौके और इतने की छक्के लगाकर 34 रनों की पारी खेल टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया.

राणा ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर एलबीडबल्यू आउट हो गए. इसके बाद कार्तिक ने अंत में एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिला कर ही पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी नाबाद पारी में 29 गेंदों का सामना किया और चार चौके लगाए.

बेंगलोर की तरफ से क्रिस वोक्स ने तीन विकेट लिए. उमेश को दो सफलताएं मिलीं जबकि सुंदर को एक विकेट मिला.

इससे पहले, कोलकाता ने टॉस जीतकर बेंगलोर को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. बेंगलोर ने सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कलम (43), एबी डिविलियर्स (44) के बाद अंतिम ओवरों में मनदीप सिंह (37) की तेजतर्रार पारी के दम पर 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए.

मैक्कलम और डिविलियर्स के जाने के बाद लग रहा था कि बेंगलोर की टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाएगी, लेकिन मनदीप ने 18 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर दिया.

मैक्कलम ने अपनी पारी में 27 गेंदों का सामना किया और छह चौके तथा दो छक्के लगाए. वह 63 के कुल स्कोर पर नरेन की गेंद पर बोल्ड हो गए. उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए क्विंटन डी कॉक चार रन ही बना सके और पीयूष चावला की गेंद पर 18 के कुल स्कोर पर विनय कुमार को कैच दे बैठे.

मैक्कलम के बाद डिविलियर्स ने कोलकाता के गेंदबाजों को चैन नहीं लेने दिया. दूसरे छोर पर खड़े कोहली ने समझदारी भरी पारी खेली और बार-बार स्ट्राइक डिविलियर्स को देते रहे. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े. लेकिन मैच का असला टर्निंग प्वॉइंट आया पार्ट टाइम गेंदबाज़ नितिश राणा के ओवर में.

डिविलियर्स को राणा ने अपना शिकार बनाया. उन्होंने 23 गेंदें खेलीं और पांच शानदार छक्कों के अलावा एक चौका लगाया. डिविलियर्स के जाने के तुरंत बाद कोहली भी पवेलियन लौट लिए. 33 गेंदों में एक चौका और छक्के की मदद से 31 रन बनाने वाले कोहली को राणा ने बोल्ड किया. डिविलियर्स और कोहली 127 के कुल स्कोर पर आउट हुए.

यहां लग रहा था कि बेंगलोर की टीम बड़े स्कोर से महरूम रह जाएगी, लेकिन मनदीप ने ऐसा नहीं होने दिया. वह आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए.

कोलकाता के लिए नितीश राणा ने दो विकेट लिए. पीयूष चावला, सुनिल नरेन, मिशेल जॉनसन को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
OTD: पाकिस्तान पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार
PAK पर 'बॉल टेंपरिंग' का आरोप, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से किया इनकार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget